लाइफस्टाइल

Ladoo Recipes: सर्दियों में दवाओं से ज्यादा असरदार रहेंगे ये 3 तरह के लड्डू, जानें आसान रेसिपी

Ladoo Recipes: सर्दियों शुरु होते ही कई बीमारियां और दर्द हमें घेरना शुरू कर देती हैं. इस दौरान जुकाम और खांसी होना तो आम बात है. इसलिए सर्दियों में अपनी डाइट में कुछ चीजों को जरूर शामिल करें, जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ ही आपको कई दर्द से दूर रखने के काम आ सकते हैं. आज हम आपके लिए ऐसे ही कमाल के तीन लड्डू लेकर आए हैं जिन्हें सर्दियों में सेवन करना कई लिहाज से सेहतमंद माना गया है. इन 3 लड्डुओं में सौंठ, चावल और काली मिर्च का प्रयोग किया गया है. इनके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपको फीवर होने से, जुकाम से निपटने में बहुत मदद करते हैं और तासीर में गर्म होने के कारण शरीर को गर्म रखते हैं. आइए आगे हम इन 3 प्रकार के लड्डूओं को बनाने की आसान विधि को जानें, साथ ही यह भी कि उन्हें कितना खाना चाहिए.

ब्राउन राइस से बने लड्डू

आप इस लड्डू को किसी भी आकार में बना सकते हैं स्वाद की बात करें तो ये खाने में थोड़े स्पाइसी और हलके मीठे होते हैं जो सर्दी में हुए गले के दर्द और जुकाम को बिल्कुल सही कर देंगे.

सामग्री-

  • 1/2 कप ब्राउन राइस (पार बॉयल)
  • 3 छोटे चम्मच काली मिर्च
  • 1/2 छोटा चम्मच लौंग
  • 2 छोटा चम्मच सोंठ
  • 50 ग्राम गुड़

सोंठ के लड्डू

सर्दियों में हमारी इम्यूनिटी बहुत लो हो जाती है उस इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए ये लड्डू बेहतर फायदेमंद साबित होंगे. साथ ही ये लड्डू सर्दियों में शरीर को गर्म भी रखते है.

सामग्री-

  • 25 ग्राम सोंठ
  • 250 ग्राम गुड़
  • 2 बड़े चम्मच कद्दूकस किया नारियल
  • 1 चम्मच खसखस
  • 50 ग्राम गोंद
  • 1 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 50 ग्राम देसी घी

खजूर से बने लड्डू

खजूर के लड्डू शरीर को ऊर्जा प्रदान करते है. इन लड्डुओं को घर पर ही बहुत आसान तरीके से तैयार किया जा सकता है.

सामग्री-

  • 1/2 कप गेहूं का आटा
  • 200 ग्राम खजूर
  • 2 चम्मच कद्दूकस किया हुआ नारियल
  • 1 चम्मच घी
  • 2 चम्मच बादाम
  • 1 चम्मच किशमिश
  • 1 चम्मच काजू
  • 1 चम्मच पिस्ता
  • 1 चम्मच मखाना, कटा हुआ

कितना खाना है?

गोंद एक ऐसी चीज है जो शरीर में गर्मी पैदा करती है, इसलिए इसे सर्दियों के महीनों के दौरान खाना सबसे अच्छा है. इसके अलावा क्योंकि वे नट्स और ढेर सारे घी से बने होते हैं, इसलिए वे कैलोरी से भरपूर होते हैं – एक अकेले लड्डू में 200 से अधिक कैलोरी होती है, इसलिए इन्हे जितना हो सकता है कम मात्रा में लें.

गर्भवती महिलाओं को भी दिन में एक से अधिक नहीं खाना चाहिए. हम सुझाव देंगे कि हर सुबह/सोते समय दूध के साथ एक से दो गोंद के लड्डू खाएं और यदि आप कैलोरी गिन रहे हैं तो इसे एक तक सीमित रखें, लेकिन सर्दियों के महीनों के दौरान इसे जरूर खाएं.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

2 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

2 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

3 hours ago