सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो फाइल)
UP News: “प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 22 जनवरी 2024 को भव्य मंदिर में रामलला विराजमान होने जा रहे हैं तो वहीं अब पीओके (PoK) के लोग कहने लगे हैं कि हमें भारत का हिस्सा बनाइए. आज कश्मीर कोई मुद्दा नही रह गया है. ये प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व का नतीजा है.”
ये बात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कही. वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी अजय कुमार सिंह की किताब ‘नई भाजपा के शिल्पकार’ के विमोचन के मौके पर उपस्थित हुए थे. इस मौके पर सीएम योगी के साथ ही कई मंत्री और लेखन व साहित्य क्षेत्र से जुड़ी हस्तियां मौजूद रहीं. सीएम ने इस पुस्तक का विमोचन किया और कहा कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भव्य मंदिर में रामलला विराजमान होने जा रहे हैं. पहले ऐसा समय था जब एक नारा लगता था तो उसके जवाब में लोग दूसरा नारा भी लगाते थे लेकिन अब करोड़ों राम भक्तों का सपना साकार हो रहा है.” इसी के साथ सीएम ने ये भी कहा कि अब पीओके (PoK) के लोग कहने लगे हैं कि हमें भारत का हिस्सा बनाइए. आज कश्मीर कोई मुद्दा नही रह गया है. ये प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व का नतीजा है.
ये भी पढ़ें- UP News: बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा के नाती की स्कूल में हुई पिटाई, लामार्टिनियर ब्वॉयज की शिक्षिका पर केस दर्ज
इस मौके पर लोगों को सम्बोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि देश में भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो देश को सर्वप्रथम रखती है. इस मौके पर योगी सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों ने भी कार्यक्रम में पुस्तक को लेकर अपने विचार रखे.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक दलों की कथनी-करनी में फर्क होता है लेकिन भाजपा की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं होता है. भाजपा ने जो कहा है वो किया है. इसी के साथ उन्होंने पीओके को लेकर कहा कि आज कश्मीर कोई मुद्दा नहीं रह गया है. अब तो पीओके के लोग भी कह रहे हैं कि हमें भारत का हिस्सा बनाइए. ये प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है.
इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण को जारी रखते हुए कहा कि 18 करोड़ सदस्यों वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी ने अपने विकास के साथ ही देश के सांगठनिक विकास को भी गति दी है. इस मौके पर उन्होंने ये भी कहा कि 2014 के पहले के पूर्वोत्तर भारत और आज के पूर्वोत्तर भारत में अंतर है. इसी के साथ उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद पहली बार यहां के लोगों को एहसास हुआ कि हम स्वतंत्र हैं और भारत हमारा देश है.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…