Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा के नाती की स्कूल में हुई पिटाई, लामार्टिनियर ब्वॉयज की शिक्षिका पर केस दर्ज

Lucknow: परेश मिश्रा ने आरोप लगाया है कि, उनके बेटे के साथ ही क्लास के अन्य बच्चों को भी बुरी तरह से छड़ी और थप्पड़ों से मारा पीटा गया. पीटी टीचर ने चिल्ला कर बच्चो को चुप भी कराया और धमकी भी दी.

फोटो-सोशल मीडिया

UP News: बसपा नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा (Satish Chandra Mishra) के नाती को स्कूल  में पीटने का मामला सामने आया है. खबर सामने आ रही है कि, इसको लेकर स्कूल टीचर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है. इस सम्बंध में सतीश मिश्रा के दामाद और हाईकोर्ट अधिवक्ता परेश मिश्रा ने आरोप लगाया है कि उनका बेटा ला मार्टिनियर ब्वॉयज के कक्षा 5 में पढ़ता है. पीटी टीचर संगीता सहाय ने बेटे को बुरी तरह से पीटा है. इसके बाद उन्होंने गौतमपल्ली थाने में महिला शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.

इस मामले में गोमतीनगर निवासी परेश मिश्रा ने आगे जानकारी दी कि बेटे को पीटने वाली शिक्षिका के बारे में उन्होंने स्कूल प्रिंसिपल से शिकायत की थी, लेकिन टीचर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. तो दूसरी ओर उन्होंने ये भी बताया कि स्कूल प्रशासन ने भी इस सम्बंध में कोई कदम नहीं उठाया. क्योंकि वे पीटी टीचर और प्रधानाचार्य से भयभीत हैं. इसी के बाद उनको रिपोर्ट दर्ज करानी पड़ी है. परेश मिश्रा ने शिकायत करते हुए कहा है कि मेरा 10 वर्षीय बेटा ला मार्टिनियर ब्वॉयज स्कूल हजरतगंज, लखनऊ में कक्षा 5 में पढ़ता है. उसे टिफिन खाने को लेकर पीटी टीचर संगीता सहाय द्वारा बुरी तरह से मारा पाटी गया है, जिससे बच्चा डरा-सहमा हुआ है. वह अपनी मम्मी और दादी के सामने रो रहा है और स्कूल जाने से भी मना कर रहा है. परेश मिश्रा ने ये भी बताया कि “मैं हाईकोर्ट में अधिवक्ता हूं. जब मैं कोर्ट में था तो घर से फोन पर ये सूचना मिली. इसके बाद मैं बच्चे के स्कूल गया और प्रधानाचार्य से मिला तो उन्होंने कोई भी बात सुनने से इनकार कर दिया.” परेश मिश्रा ने प्राधानाचार्य पर आरोप लगाया कि उन्होंने शिकायत सुनने के बाद भी टीचर सहाय को बुलाया तक नहीं, साथ में प्रत्यक्ष रूप से यह भी कहा कि आपके बच्चे को आगे भी पढ़ना है.

ये भी पढ़ें- Cash For Query: “दर्शन हीरानंदानी को संसद की लॉगिन ID-Password दिया, लेकिन सवाल…”, महुआ ने किया बड़ा खुलासा

बच्चे ने बताई पूरी बात

परेश मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनके बच्चे ने बताया कि टिफिन खाने को लेकर बच्चे की कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने शिक्षिका से शिकायत की थी. इसी बात को लेकर उनके बेटे के साथ ही क्लास के अन्य बच्चों को भी बुरी तरह से छड़ी और थप्पड़ों से मारा पीटा गया. इसी के साथ ही पीटी टीचर ने चिल्ला कर बच्चो को चुप भी कराया और धमकी दी कि किसी को भी ये बात मत बताना. परेश ने आरोप लगाया कि इस मारपीट वाली घटना के बाद से बच्चे के मन, मस्तिष्क के साथ ही शारीरिक क्षति भी पहुंची है. वह बुरी तरह से डरा है और फिर से स्कूल जाने का मन नहीं बना पा रहा है. उसकी इस स्थिति से पूरा परिवार परेशान है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital