देश

MP Election 2023: सपा ने जारी की चौथी लिस्ट, CM शिवराज के खिलाफ ताल ठोकेंगे मिर्ची बाबा, देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है. इसी बीच समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें वैराग्यनंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा को सपा ने उम्मीदवार बनाया है. मिर्ची बाबा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने बुधनी से चुनाव लड़ेंगे. हाल ही में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मिर्ची बाबा से मुलाकात भी की थी. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. कांग्रेस के करीबी रहे मिर्ची बाबा के दल बदलने से कांग्रेस नेता भी हैरान हैं.

मिर्ची बाबा को कमलनाथ ने बनाया था राज्यमंत्री

गौरतलब है कि 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने वैराग्यनंद गिरी को राज्यमंत्री का दर्जा दिया था. जिसके बाद बाबा काफी चर्चा में रहे थे. मिर्ची बाबा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की जीत के लिए 5 क्विंटल मिर्ची से हवन किया था. उन्होंने कहा था कि अगर दिग्विजय सिंह चुनाव नहीं जीतेंगे तो वे जल समाधि ले लेंगे. हालांकि दिग्विजय सिंह बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह से चुनाव हार गए थे. जिसके बाद मिर्ची बाबा अपनी बात से पलट गए थे.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election: RLP ने जारी की 10 उम्मीदवारों की लिस्ट, इस विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे हनुमान बेनीवाल

समाजवादी पार्टी की तरफ से जारी की गई चौथी लिस्ट में बीजेपी से दो बार विधायक रहीं रेखा यादव को बिजावर सीट से मैदान में उतारा है. इसके अलावा बीजेपी के पूर्व विधायक मुन्ना भदौरिया को अटेर से, रविसेन जैन को भिंड से प्रत्याशी बनाया गया है.

इन सीटों पर बदले उम्मीदवार

समाजवादी पार्टी ने पहले उतारे गए उम्मीदवारों में कुछ बदलाव भी किए हैं, जिसमें छतरपुर की बिजावर सीट पर पहले मनोज यादव को टिकट दिया था. जहां से अब रेखा यादव को, पृथ्वीपुर सीट से शिवांगी यादव की जगह मिनी यादव, पन्ना की गुन्नौर सीट पर जितेंद्र कुमार दहायत की जगह अमिता बागरी, देवतालाब सीट पर रामयज्ञ सोंधिया की जगह सीमा जयवीर सेंगर और गोहद सीट पर मोहन लाल माहौर के स्थान पर जितेंद्र खटीक उर्फ बंटी को उम्मीदवार बनाया है.

कांग्रेस पर सपा ने लगाया धोखा देने का आरोप

एमपी में सीट शेयरिंग को लेकर समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस पर धोखा देने का आरोप लगाया है. अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस ने सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कही थी, लेकिन जब उम्मीदवारों की घोषणा की गई तो उसमें सपा के प्रत्याशियों को टिकट नहीं दिया गया. अखिलेश ने कहा कि अगर उन्हें पहले से पता होता कि कांग्रेस इस तरह से करेगी तो वे भरोसा नहीं करते. इसके साथ ही INDIA गठबंधन की बैठक में नहीं जाते और कांग्रेस को लिस्ट भी नहीं देते.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago