Today Weather 19 April 2026 India: देशभर में मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. जहाँ मैदानी राज्य भीषण गर्मी और लू (Heatwave) की चपेट में हैं, वहीं पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के चलते बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है. मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर और मध्य भारत के लिए गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि जम्मू-कश्मीर में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए बारिश का पूर्वानुमान जताया है.
राजधानी दिल्ली में शनिवार को मौसम शुष्क रहने के बाद आज रविवार को गर्मी और बढ़ने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में बारिश की कोई संभावना नहीं है और तेज धूप के चलते तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है. स्काईमेट वेदर के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो-तीन दिनों तक लू जैसी स्थिति बनी रह सकती है, जिससे राजधानी के लोगों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ेगा.
उत्तर प्रदेश में अगले 72 घंटे गर्मी का ‘तांडव’ देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने 19 से 21 अप्रैल तक प्रदेश के कई जिलों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है.
प्रभावित जिले: बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र और मिर्जापुर में तापमान 45°C के पार जा सकता है.
वाराणसी और आसपास: चंदौली, वाराणसी और संत रविदास नगर में भी भीषण लू का असर रहेगा. फिलहाल राज्य में बारिश की कोई उम्मीद नहीं है.
बिहार में भी आज से गर्मी का प्रकोप और तेज होने की संभावना है. पछुआ हवाओं के सक्रिय होने के कारण वातावरण में नमी कम होगी और शुष्क गर्मी (Dry Heat) बढ़ेगी. मौसम विभाग ने सलाह दी है कि दोपहर के समय सीधे धूप के संपर्क में आने से बचें, क्योंकि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लू जैसे हालात महसूस हो सकते हैं. चिलचिलाती धूप के कारण दिन का तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री ऊपर रह सकता है.
मैदानी इलाकों की तपिश के उलट, जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है. कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा जारी है. मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अगले 24 घंटों में ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और मैदानी इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. अगले दो दिनों तक पहाड़ी राज्यों में मौसम अस्थिर रहने की संभावना है, जिससे सैलानियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…
देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…
गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर…
दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…
Tech Employee Salary: एक टेक कर्मचारी ने दावा किया है कि उसे करीब दो साल…
Mahishasura Mardini origin story: कौन था महिषासुर और क्यों 33 कोटि देवता भी उसका वध…