देश

उत्तर भारत में सर्दी से राहत, कई राज्यों में बारिश की संभावना, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Today Weather Update Aaj ka Mausam: उत्तर भारत में दो दिनों से कड़ी धूप खिल रही है इससे लोगों को ठंड से राहत मिली है. हालांकि तेज हवा के कारण शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है लेकिन बादलों के चले जाने से मौसम पूरी तरह साफ हो गया है. आईएमडी के अनुसार पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है. पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई राज्यों में बारिश भी हो सकती है.

निजी समाचार एजेंसी स्काईमेट के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू और पंजाब पर बना हुआ है. वहीं उप हिमालय और पश्चिम बंगाल और आसपास निचले स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है.

यह भी पढ़ेंः फ्लाइट में सफर के दौरान शख्स ने रेल मंत्री को दिया ये अनोखा आइडिया, 6 मिनट बाद ही मीटिंग के लिए आया बुलावा

दिल्ली में खिली रहेगी धूप

वहीं दिल्ली-एनसीआर में धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है. वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से उत्तर भारत में तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं. मौसम विभाग ने दिल्ली में 13 फरवरी को बारिश की संभावना जताई है. राजधानी का न्यूनतम तापमान 8 से 10 के बीच रह सकता है कि वहीं अधिकतम तापमान 21 से 25 के बीच रह सकता है.

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

आईएमडी ने अगले 24 घंटों में अरुणाचल प्रदेश बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है. वहीं असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाया रह सकता है. इसके अलावा उत्तर पश्चिमी भारत में 10 से 15 किमी. प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती है.

यह भी पढ़ेंः Jharkhand: हेमंत सोरेन को नहीं मिली कोर्ट से राहत, पांच दिनों के लिए बढ़ी ED रिमांड

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

7 गिरफ्तारियां, 5 पंडाल सील, धारा 163 लागू… कोलकाता भगदड़ के बाद एक्शन पर एक्शन, संकट में शंकर महादेवन का शो भी

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा मंडप में हुई दर्दनाक भगदड़ के बाद कोलकाता पुलिस…

3 minutes ago

Muzaffarpur में युवक की हत्या के बाद भारी बवाल, उग्र भीड़ ने आरोपियों के 8-10 घरों में लगाई आग

Navneet Kumar Murder Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोहम्मदपुर खाजे गांव के रहने वाले…

7 minutes ago

सर्दियों की शुरुआत से पहले चेहरे पर लगाएं ये 2 चीजें, 40 की उम्र में भी दिखेगा 25 जैसा निखार

Winter skincare tips: सर्दियों में रूखी त्वचा और झुर्रियों से हैं परेशान? 40 की उम्र…

35 minutes ago

बालासाहेब के बात कर उद्धव पर बरसे फडणवीस, दिखाया ऐसा आइना की मची उथल-पुथल

Devendra Fadnavis slams Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर पलटवार करते…

37 minutes ago

Pratapgarh Double Murder: खुद मरे या गला दबाकर मारा? प्रतापगढ़ के लालू पट्टी गांव में चारपाई फंदे से लटके मिले मां-बेटे

Pratapgarh Double Murder: थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के नया पुरवा लालू पट्टी गांव में मां और…

37 minutes ago

विकास पुरुष या विवादों के राजा? जानिए दो राज्यों की गद्दी संभालने वाले एनडी तिवारी की अनकही कहानी

ND Tiwari Birth Anniversary: नारायण दत्त तिवारी भारतीय राजनीति के ऐसे दुर्लभ नेता थे, जिन्होंने…

55 minutes ago