लाइफस्टाइल

वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को दिल्ली के इन स्ट्रीट फूड का चखाएं स्वाद, हमेशा रहेगा याद

Delhi Best Street Food: अगले कुछ दिनों में वैलेंटाइन डे आने वाला है. कई कपल्स इस दिन का लंबे समय से इंतजार करते हैं. वैलेंटाइन डे प्यार करने वाले जोड़ों के लिए बेहद खास दिन होता है. इस दिन लोग अपने पार्टनर से अपने प्यार का इजहार करते हैं. वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को मनाया जाता है, लेकिन उससे पहले 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक शुरू हो जाता है. पूरे सप्ताह लोग अपने पार्टनर को सरप्राइज देते हैं और उन्हें स्पेशल फील कराते हैं. ऐसे में अगर आपके पार्टनर खाने पीने के शौकीन है, तो आप दिल्ली एनसीआर के मार्केट को एक्सप्लोर कर सकते हैं. तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली में खाने- पीने की मार्केट के बारे में जानकारी देते हैं.

चावड़ी बाजार मार्केट (Delhi Best Street Food)

चावड़ी बाजार पुरानी दिल्ली का एक थोक बाजार है. यहां की संकरी गलियां, व्यस्त चौराहे, खाने-पीने की दुकानें और मिठाई की दुकानें पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हैं. अगर आप नागोरी हलवा, पानी पूरी, कचौरी और दौलत की चाट का स्वाद चखना चाहते हैं तो आप इस वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर के साथ चावड़ी बाजार जरूर जाए. यहां आपको खाने-पीने की चीजें भरपूर मात्रा में मिलेंगी। यहां का स्ट्रीट फूड आपका दिल जीत लेगा.

कमला नगर मार्केट

अगर आपके पार्टनर को खट्टी-मीठी चाट और स्ट्रीट फूड पसंद है, तो आप कमला नगर मार्केट जा सकते हैं। यहां मिलने वाला स्वाद आपके दिन को यादगार बना सकता है. यहां के छोले-भटूरे, टिक्की-चाट, भेल पूरी और फालूदा काफी मशहूर हैं. ऐसे में वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर के साथ यहां आना तो बनता है.

यह भी पढ़ें : Propose Day पर अपने पार्टनर को इन जगहों पर जरूर ले जाएं, खास बनेगा दिन

करोल बाग मार्केट (Delhi Best Street Food)

करोल बाग में कई जगहों पर स्ट्रीट फूड का आनंद ले सकते हैं. ऐसे में आप वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर के साथ करोल बाग को एक्सप्लोर कर सकते हैं. इस बाजार में पहुंचने के बाद यहां के मशहूर रेस्टोरेंट देखना न भूलें. करोल बाग के ओम कार्नर रेस्टोरेंट के छोले भटूरे, गणेश रेस्टोरेंट के नॉनवेज फ़ूड, रोशन के कुल्फी और चंगेजी के मुगलई फूड आप ट्राई कर सकते हैं.

Uma Sharma

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

33 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

33 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

1 hour ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

2 hours ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago