देश

राजस्थान में बोरवेल में गिरी महिला की मौत, शव निकालने के लिए होगी खुदाई

Rajasthan News: राजस्थान के गंगापुर में बोरवेल गिरने से एक 24 साल की महिला की मौत हो गई है. बता दें कि महिला 100 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई थी. जिसके बाद रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन चला. NDRF और SDRF की कोशिश के बावजूद भी महिला को बोरेवेल से सुरक्षित नहीं निकाला जा सका. हालांकि, अब महिला की बॉडी को निकालने के लिए 130 फीट दूर से खुदाई के लिए कोशिश की जा रही है. बता दें कि बीते दिन बोरवेल में गिरी महिला को बचाने के लिए NDRF और SDRF की टीमें भरपूर कोशिश की थीं.

बचाव के लिए चला था 10 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन

जानकारी के मुताबिक, महिला घर के पास ही एक गहरे बोलवेल में गिर गई थी. जिसके बाद उसे निकालने के लिए 10 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन भी चला. रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी महिला को नहीं बचाया जा सका. अब एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें बॉडी को निकालने के लिए 130 फीट दूर से खुदाई करेगी.

रात 8 बजे से गायब थी महिला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैरवा ढाणी की रहने वाली मोना बाई (25) बीती रात तरकीबन 8 बजे घर से गायब थी. देर रात तक जब महिला घर नहीं पहुंची तो घरवालों को चिंता सताने लगी. जिसके बाद परिजनों ने महिला की तलाश शुरू कर दी. मगर, गहन तलाशी के बाद भी महिला को कोई पता नहीं लग सका. 7 फरवरी को सुबह लोगों ने बोरवेल के पास महिला की चप्पल पड़ी हुई देखी. जिसके बाद लोगों को शक हुआ कि महिला बोरवेल में गिर गई है. महिला के बोरवेल में गिरने की सूचना प्रशासन को दी गई. जिसके बाद एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची.

यह भी पढ़ें: UP में अखिलेश को झटका देने की तैयारी में जयंत, NDA में होंगे शामिल! जानें सियासी फाॅर्मूला

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए मतदान आज, भारत बड़ा मुद्दा, सेना की पसंद नवाज बन सकते हैं पीएम

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘नारी शक्ति से समृद्ध हो रहा यूपी..! महाअष्टमी पर सीएम योगी बोले-‘प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में…’

महाअष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और…

17 minutes ago

दुनिया में उड़ी पाकिस्तान की खिल्ली! खुद का हथियार संभलता नहीं, चले थे शेखी बघारने; देखें VIDEO

Pakistan News: डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान से तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना की चीन निर्मित…

21 minutes ago

रांची में सजा स्ट्रीट फूड वाला दुर्गा पूजा पंडाल, छत से लटकते दिखे गोलगप्पे

Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर…

38 minutes ago

दिल्ली के ‘मिनी बंगाल’ में गोल्डन जुबली धमाका, सीआर पार्क मेला ग्राउंड में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर है. मेला…

46 minutes ago

मल्लिका शेरावत की लालू परिवार में धमाकेदार एंट्री, तेज प्रताप ने खुद खोला ये बड़ा राज; देखें VIDEO

Lalu family Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत पटना में तेज प्रताप यादव के आवास…

50 minutes ago

CR Park के काली मंदिर में दुर्गा पूजा की धूम, दिल्ली में दिखता है बंगाल का रंग

CR Park Durga Puja: दक्षिण दिल्ली के चित्तरंजन पार्क (CR Park) स्थित काली मंदिर में…

1 hour ago