देश

सुबह कोहरे की चादर तो दिन में धूप… फिलहाल ठंड से नहीं मिलेगी राहत, IMD ने दिया बड़ा अपडेट

Today Weather Update: देशभर में अभी भी सर्दी का सितम जारी है. राजधानी में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा वह सुबह भी काफी ठंडी रही। राजधानी दिल्ली सुबह घने कोहरे के आगोश में थी। लेकिन दोपहर होते-होते धूप खिली इसके बाद लोगों को ठंड से राहत मिली। मौसम विभाग की मानें तो आज दिन में अच्छी धूप खिली रहेगी और मौसम साफ रहेगा जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।

आईएमडी के मुताबिक शुक्रवार को राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्र्री रहा। वहीं अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री रहा। इस दौरान हवा में नमी का स्तर भी ज्यादा रहा। कोहरे की मोटी परत देखी गई। वहीं आज सुबह दिल्ली-एनसीआर में कोहरे में कमी देखी गई। आज शीतलहर की स्थिति नहीं रहेगी। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रह सकता है। वहीं 28 से 31 जनवरी तक अधिकतम ताममान 22 डिग्री के आसपास और न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री के बीच रह सकता है।

यह भी पढ़ेंः ‘नीतीश के लिए इस बार तख्ता पलट आसान नहीं…’ सियासी उठापटक के बीच बोले तेजस्वी यादव

फरवरी में बारिश की संभावना

वहीं उधर पहाड़ी राज्य अभी भी बारिश और बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं. 27 जनवरी को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव रहेगा जिससे पहाड़ों में बारिश या बर्फबारी हो सकती है. अगर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार ही सब कुछ होता है तो इस बार फरवरी में ठंड पीछा नहीं छोड़ने वाली है.

यह भी पढ़ेंः दिल्ली की हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह का फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने किया दौरा, सूफी गानों का भी लिया आनंद

इन राज्यों में 31 तक घना कोहरा

आईएमडी के अनुसार पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आने वाले तीन दिनों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इसके अलावा अन्य मैदानी राज्यों राजस्थान, बिहार और एमपी में 31 जनवरी तक घना कोहरा छाया रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने दिया है. इधर अंडमान निकोबार, आंध्रप्रदेश और ओडिशा में आज बारिश हो सकती है.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

भोजपुरी संगीत के महाकुंभ का आगाज! पटना में पवन सिंह से लेकर मनोज तिवारी तक दिखाएंगे जलवा

पटना के बापू सभागार में 26 अक्टूबर को IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन…

8 minutes ago

हंसते-खेलते बच्चों को कागजों में मार डाला, राशन कार्ड में गड़बड़ी देख उड़े परिवार के होश

मेरठ में एक पिता को उस वक्त हैरानी हुई जब राशन कार्ड में उनके दो…

9 minutes ago

नीम करौली बाबा का आशीर्वाद, ‘हनुमान अंश’ और भारत एक्सप्रेस का साथ, फिर रचा गया इतिहास

हनुमान अंश की सफलता के पीछे की अनकही कहानी. लंदन से आए सीएमडी उपेंद्र राय…

15 minutes ago

फ्रांस में ‘बिस्मिल्लाह’ वाले पोस्टरों पर क्यों मचा बवाल? छात्रों के प्रदर्शन के पीछे की निकली अलग कहानी

France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…

36 minutes ago

दिल्ली में जुटेंगे BRICS देशों के संसदीय नेता, जन-केंद्रित विकास से AI तक के मुद्दों पर होगा मंथन

भारत 26 और 27 अक्टूबर को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की मेजबानी करेगा. नई दिल्ली…

47 minutes ago

महाराष्ट्र में अवैध अंडाणु तस्करी का पर्दाफाश; ED की ठाणे, बारामती और नासिक में छापेमारी

महाराष्ट्र में गरीब महिलाओं को लालच देकर अवैध अंडाणु दान कराने वाले रैकेट पर ED…

49 minutes ago