देश

कांग्रेस के 13 विधायकों का मोबाइल फोन हुआ नॉट रिचेबल, कांग्रेसी खेमे में मचा हड़कंप, सभी के BJP और JDU के संपर्क में होने की खबर

बिहार में सियासी हलचल लगातार तेज हो रही है. सीएम नीतीश कुमार और गठबंधन की सहयोगी पार्टी आरजेडी के बीच बातचीत लगभग बंद हो गई है. इसी बीच कांग्रेस के 13 विधायकों का मोबाइल फोन नॉट रिचेबल आने से कांग्रेसी खेमे में हड़कंप मच गया है. वहीं सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के कई विधायक बीजेपी और जेडीयू के संपर्क में हैं. बिहार में राजनीतिक उठा पटक के बीच कांग्रेसी विधायकों को लेकर कहा जा रहा है कि यह पार्टी से अलग होते हुए अलग दल भी बना सकते हैं.

सूत्रों की माने तो कांग्रेस नीतीश कुमार को मनाने के लिए अब तुरुप के इक्के के तौर पर सोनिया गांधी का इस्तेमाल कर सकती है. खबर है कि सोनिया नीतीश कुमार से फोन पर बात कर सकती हैं.

राजद कर सकती है सरकार बनाने का दावा

वहीं आज तेजस्वी यादव ने भी नीतीश कुमार को आड़े हाथो लिया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के लिए इस बार तख्ता पलट आसान नहीं होने वाला है. जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव ने यह बयान आरजेडी विधायकों के साथ हुई बैठक में दिया. खबर है कि अगर जेडीयू गठबंधन तोड़ती है तो तेजस्वी यादव आज 1 बजे सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं. फिलहाल राजद हम के चार विधायकों को अपने पाले में करने की कोशिश कर रहे हैं. जेडीयू के अलग होने के बाद भी महागठबंधन में 114 विधायक बचेंगे. आरजेडी जीतनराम मांझी के बेटे संतोष सुमन को डिप्टी सीएम का ऑफर दिया है. उधर जदयू के कुछ विधायक भी आरजेडी के संपर्क में हैं ऐसे दावा किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: ‘नीतीश के लिए इस बार तख्ता पलट आसान नहीं…’ सियासी उठापटक के बीच बोले तेजस्वी यादव

तीनों दलों ने बुलाई बैठक

आज भाजपा, जेडीयू और आरजेडी ने विधायक दल की बैठक बुलाई है. राजद के विधायक दल की बैठक डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के आवास पर होगी. वहीं भाजपा की विधायक दल की बैठक पटना स्थित भाजपा मुख्यालय में होगी. वहीं जेडीयू की विधायक दल की बैठक सीएम आवास पर होगी. वहीं आज नीतीश कुमार ने सुबह 10 बजे अपने आवास पर विधायक दल की बैठक बुलाई है. माना जा रहा है कि इस बैठक में एनडीए में शामिल होने को लेकर निर्णय लिया जा सकता है. इस बीच आरजेडी ने भी अपने विधायकों की बैठक बुलाई है. भाजपा भी आज बैठक करेगी. बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े आज पटना में भाजपा कार्यसमिति की बैठक लेंगे.

Rohit Rai

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

24 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago