Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘नीतीश के लिए इस बार तख्ता पलट आसान नहीं…’ सियासी उठापटक के बीच बोले तेजस्वी यादव

Bihar Political Crisis: बिहार में सियासी तख्ता पलट की अटकलों के बीच डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है.

Bihar Political Crisis

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव.

Bihar Political Crisis: बिहार में सियासी हलचल लगातार तेज हो रही है. सीएम नीतीश कुमार और गठबंधन की सहयोगी पार्टी आरजेडी के बीच बातचीत लगभग बंद हो गई है. इस बीच डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का बड़ा बयान सामने आया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के लिए इस बार तख्ता पलट आसान नहीं होने वाला है.

सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं तेजस्वी

जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव ने यह बयान आरजेडी विधायकों के साथ हुई बैठक में दिया. खबर है कि अगर जेडीयू गठबंधन तोड़ती है तो तेजस्वी यादव आज 1 बजे सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं. फिलहाल राजद हम के चार विधायकों को अपने पाले में करने की कोशिश कर रहे हैं. जेडीयू के अलग होने के बाद भी महागठबंधन में 114 विधायक बचेंगे. आरजेडी जीतनराम मांझी के बेटे संतोष सुमन को डिप्टी सीएम का ऑफर दिया है. उधर जदयू के कुछ विधायक भी आरजेडी के संपर्क में हैं ऐसे दावा किया जा रहा है.

यह भी पढ़ेंः बिहार में भाजपा कर रही नीतीश के न्योते का इंतजार, तीनों पार्टियों ने आज बुलाई विधायक दल की बैठक

आज भाजपा, जेडीयू और आरजेडी ने विधायक दल की बैठक बुलाई है. राजद के विधायक दल की बैठक डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के आवास पर होगी। वहीं भाजपा की विधायक दल की बैठक पटना स्थित भाजपा मुख्यालय में होगी. वहीं जेडीयू की विधायक दल की बैठक सीएम आवास पर होगी.

राजभवन में दावा पेश कर सकते हैं तेजस्वी

अगर नीतीश कुमार आरजेडी के साथ गठबंधन तोड़कर अलग होते हैं तो विधानसभा में तेजस्वी यादव प्रदेश में सबसे बड़ा दल होने के नाते राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं. महागठबंधन के पास जेडीयू के अलग होने की स्थिति में 114 विधायकों का समर्थन है. वहीं अगर एआईएमआई के एक और हम के 4 विधायकों को समर्थन अगर उन्हें हासिल होता है तो यह आंकड़ा 119 पहुंच सकता है. फिर भी सरकार बनाने के लिए कम से कम 122 विधायकों के समर्थन की दरकार होगी.

यह भी पढ़ेंः तेजस्वी के नाम की स्लिप हटाई और… राजभवन में ‘एट होम’ कार्यक्रम का Video वायरल



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital