होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
सलमान खान को फिर मिली धमकी (फोटो सोशल मीडिया)
Salman Khan: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को जान से मारने की धमकियां मिलने का सिलसिला जारी है. उन्हें एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. इस बार रॉकी भाई (Rocky Bhai) नाम के शख्स ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल करके उन्हें धमकी दी है. धमकी देने वाले शख्स का कहना है कि वह राजस्थान के जोधपुर का एक गौरक्षक है और वह सलमान खान को 30 अप्रैल को मार डालेगा. कॉलर ने अपने आप को रॉकी भाई बताया है. यह कॉल मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को कल सोमवार की रात 9 बजे आया था.
न्यूज एजेंसी एएनआई (Ani) ने इस मामले की जानकारी दी है और ट्वीट कर कहा है कि “कल रात पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल आया और उस शख्स ने खुद को राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर (Jodhpur) का रॉकी भाई बताया. इसने बताया कि वह 30 अप्रैल को सलमान खान को जान से मार देगा. पुलिस इस मामले की आगे की छानबीन में जुटी है.”
बता दें कि सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर व्यस्त चल रहे हैं. बीते दिन सोमवार को उनकी फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है. जिसके चलते उन्हें इधर उधर जाना पड़ रहा है. ऐसे में उनकी जान को खतरा बढ़ गया है. इससे पहले भी उन्हें खुलेआम लाॅंरेंस बिश्नोई ने जान से मारने की धमकी दी थी. फिलहाल मुंबई पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और कॉलर तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है.
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…
Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…
दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…
देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…
INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…