देश

UP News: बहराइच में दर्दनाक हादसा, गलत साइड से आ रहे ट्रक और रोडवेज बस की भिड़ंत, 6 लोगों की मौत, 15 घायल

Bahraich Road Accident: उत्तरप्रदेश के बहराइच में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां एक रोडवेज बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि 15 लोग घायल है, उनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है और उनका इलाज जारी है, हादसे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है. मौके पर बल पुलिस मौजूद है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. घटना बहराइच के जरवल इलाके के तप्पे सिपाह इलाके की है.

इस हादसे पर डीएम दिनेश चंद्र ने पुष्टि करते हुए बताया है कि एक रोडवेज की बस लखनऊ की ओर से आ रही थी और बहराइच जा रही थी. इस बीच ये हादसा हो गया. हादसे में 6 लोगों की मृत्यु हुई है और 15 लोग घायल हैं. डीएम दिनेश के अनुसार ऐसा लगता है कि ट्रक गलत साइड से आकर बस से टकराया है. बाकि आगे की जांच की जाएगी.

बहराइच जा रही थी रोडवेज बस

बताया जा रहा है कि हादसा करीब सुबह 4.30 बजे हुआ था. हादसे का एक कारण ये भी बताया जा रहा है कि कोहरे के चलते ये हादसा हुआ है. लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की सूचना मिलते ही सीओ (CO) और एसडीएम (SDM) कैसरगंज मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया

बस में सवार थे 40 लोग

इस रोडवेड बस में 40 लोग सवार थे, मरने वाले सभी पुरुष है. सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गंभीर रूप से घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है. सुबह-सुबह से इस हादसे की खबर सुनकर लोग हैरान रह गए. पहले तो स्थानीय लोगों ने मदद की. लेकिन इसके बाद प्रशासन ने रेस्कयू ऑपरेशन शरु किया.

ये भी पढ़ें- West Bengal: बर्दमान में एक महीने में 300 कुत्तों की मौत, पशुपालन विभाग ने बनाई टीम, लिए जा रहे ब्लड सैंपल

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच की जा रही है. अभी तक ट्रक चालक की कोई खबर नहीं है. जिससे पता चले की हादसा किन कारणों से हुआ था.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

2 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

4 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

4 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

4 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

4 hours ago