Multibagger Stocks
Multibagger Stocks: भारतीय शेयर मार्केट में इन दिनों जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है और निफ्टी दोनों ही पिछले 1 महीने में 4 फ़ीसदी से अधिक उछले हैं. वहीं बाजार की इस जोरदार तेजी के बीच कई ऐसे शेयर है. जिन्होंने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न प्रदान किया है. बेस्ट लेजर लिमिटेड सप्त ऋषि एग्रो इंडस्ट्रीज शामिल हो गई है मार्केट में ही सबसे बड़ी चुनौती बन गई है.
वहीं कई फिर ऐसे भी हैं. जो निवेशकों को कंगाल बना देते हैं कई शेयर्स ऐसे भी हैं जो निवेशक के पैसों को डबल कर देते हैं. आपको 3 शेयर के बारे में हम आज बताने जा रहे हैं जिन्हें निवेशकों को अच्छी कमाई का अवसर दिया है.
सप्त ऋषि एग्रो इंडस्ट्रीज के शेयर ने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न वापस किया है. 25 सितंबर को यह स्टॉक बीएसई पर 4 दशमलव 97 फ़ीसदी की तेजी के साथ 27.88 पर बंद हुआ था वही 1 नवंबर को इस स्टॉक की कीमत 13.49 रुपए थी 1 महीने में सब कृषि एग्रो इंडस्ट्रीज के शेयरों में जोरदार उड़ान देखने को मिला है. वही पिछले 6 महीने में इस स्टॉक में 106.67 फ़ीसदी की तेजी देखने को मिली है. इसका 52 वीक हाई लेवल 87.88 रुपय है. जो इस ने बीते शुक्रवार को बनाया था वहीं यह स्टॉप गिरकर ₹10 के 52 वीक लो लेवल तक पहुंच चुका है.
ये भी पढ़े- RBI Digital Currency: आरबीआई लॉन्च करने जा रहा डिजिटल करेंसी का पायलट प्रोजेक्ट
वेस्ट लीजर रिसॉर्ट्स (west leisure) के शेयरों ने भी अपने निवेशकों को अछी कमाई कराई है. पिछले कुछ दिनों से इस स्टॉक में लगातार अपर सर्किट लग चुके है. वही बीते शुक्रवार को कंपनी का शेयर बीएसई पर पांच फीसदी की तेजी के साथ 569.80 रुपये पर बंद हुआ था. 31 अक्टूबर 2022 को ये स्टॉक 261.95 रुपये पर ट्रेड कर रहा था इस तरह वेस्ट लीजर रिसॉर्ट्स के शेयरों ने पिछले एक महीने में 117 फीसदी से ज्यदा उछाल देखने को मिला है और इसके निवेशकों ने इससे बढ़िया मुनाफा कमाया है.
इवांस इलेक्ट्रिक के शेयर (Evans Electric share) पिछले एक महीने में 88 रुपये से 242 रुपये तक पहुंच चुका हैं. बीते शुक्रवार को इस कंपनी के शेयर में पांच फीसद की तेजी देखी गयी थी जिस से ये 242.05 रुपये पर क्लोज हुआ था. वहीं, एक नवंबर को ये स्टॉक 88 रुपये के भाव पर ट्रेड हुआ था. इसकी तेजी को देखें तो पिछले एक महीने में ये स्टॉक 175 फीसदी उछाल देखने को मिला है और इसके निवेशक भी मालामाल हुए हैं. शुक्रवार को इवांस इलेक्ट्रिक का शेयर अपने 52 वीक के हाई लेवल पर 242.05 रुपये पर पहुंचा गया था वहीं, इसका 52 वीक का लो लेवल 63.20 रुपये है.
– भारत एक्सप्रेस
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…
गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…