देश

Andhra Pradesh Train Accident: आंध्र प्रदेश में 2 पैसेंजर ट्रेनों की टक्कर, 6 यात्रियों की मौत, 18 घायल; रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Andhra Pradesh Train Accident: आंध्र प्रदेश राज्‍य के विजयनगरम जिले में आज देर शाम रेल दुर्घटना हो गई. यहां विशाखापत्तनम से रायगढ़ जा रही पैसेंजर ट्रेन दूसरी ट्रेन से टकरा गई. इस दुर्घटना में रेल के कई डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए. रात 10 बजे साउथ कोस्ट रेलवे जोन के एक अधिकारी ने बताया- दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हुई है और 18 लोग घायल हुए हैं.

विजयनगरम की एसपी दीपिका ने कहा- आंध्र प्रदेश में हुई इस ट्रेन दुर्घटना में काफी यात्रियों के घायल होने की खबरें आ रही हैं. मौके पर राहत-बचाव कार्य चल रहा है. उन्होंने कहा कि विजयनगरम जिले में अलमांडा-कंकटपल्ली के बीच विशाखापट्टनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन विशाखापट्टनम-रायगड़ा पैसेंजर से टकराई.

  • हादसे के कारण यात्रियों में चीख-पुकार मची हुई है. घटनास्‍थल से कुछ तस्‍वीरें सामने आई हैं.

मंडल रेल प्रबंधक के हवाले से न्‍यूज एजेंसी ANI ने रविवार, रात 8:51 बजे बताया कि पैसेंजर ट्रेन के कई डिब्‍बे अलग हो गए और पटरी से उतरकर इधर-उधर हो गए. अभी अंधियारे में कुछ दिखाई नहीं दे रहा. जिसके कारण रात 9 बजे तक जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली. स्थानीय लोगों द्वारा ली गई तस्वीरें आप यहां देख सकते हैं.

यह भी पढ़िए: ट्रेन पलटने से 50 यात्रियों की मौत की आशंका, 200 से ज्यादा घायल, मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान

CM जगन रेड्डी ने दिए प्रशासनिक आदेश

आंध्र प्रदेश CMO के बयान में कहा गया, ”मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने राहत उपाय करने और विजयनगरम के निकटतम ज़िलों विशाखापत्तनम और अनाकापल्ली से अधिक से अधिक एम्बुलेंस भेजने और अच्छी चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए आसपास के अस्पतालों में उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने पुलिस और राजस्व सहित अन्य विभागों के समन्वय के आदेश जारी किए हैं, जिससे घायलों को शीघ्र चिकित्सा सेवाएं मिलें.”

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

किराए के मकान में चल रहा था नकली नोटो का खेल! जम्मू से बरामद हुई फेक करेंसी, तीन गिरफ्तार

Jammu Fake Currency Case: जम्मू की सैनिक कॉलोनी पुलिस ने नकली करेंसी तैयार करने के…

1 minute ago

जीवन को बदल देने वाले महामंत्र: गीता के 10 सूत्र जो रोजमर्रा की जिंदगी आसान बना सकते हैं

Life-Changing Maha Mantras: साक्षी श्री की किताब ‘जीवन को बदल देने वाले महामंत्र’ गीता के…

5 minutes ago

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

17 minutes ago

संभल हिंसा में पुलिस से कहां हुई चूक? जिससे भड़का सुप्रीम कोर्ट; यूपी सरकार पर ठोका 10 लाख का जुर्माना

Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…

19 minutes ago

सोना हुआ भयंकर सस्ता, चांदी ₹9000 से ज्यादा टूटी! त्योहारों से पहले खरीदारी का बड़ा मौका

सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…

31 minutes ago

Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…

43 minutes ago