Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Odisha Train Accident Updates: ट्रेन पलटने से 50 यात्रियों की मौत की आशंका, 200 से ज्यादा घायल, मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान

Odisha Train Accident Updates: कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन में 50 यात्रियों के मरने की आशंका जतायी जा रही है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 2 लाख रुपए और मामूली चोटों वाले लोगों के लिए 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.

ट्रेन हादसे में 50 लोगों की मौत

Edited by Nitish Pandey

Odisha Train Accident Updates: ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे शुक्रवार शाम पटरी से उतर गए. कई यात्री फंसे हुए हैं, और मारे जाने की आशंका है. शुरुआती खबरों के मुताबिक, बहनागा स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी से टकराने के बाद एक्सप्रेस ट्रेन के कम से कम चार डिब्बे पटरी से उतर गए.

सूत्रों ने कहा कि कई लोगों के मरने की आशंका है लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त सत्यव्रत साहू ने बालासोर में ओडिशा आपदा रैपिड एक्शन फोर्स (ओडीआरएएफ) की टीम को खोज और बचाव कार्यों के लिए तुरंत घटनास्थल पर जाने का निर्देश दिया है.

सूचना मिलने पर बालासोर कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे. रेलवे के अधिकारी अब मौके पर हैं. अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाने के लिए लगभग 20 एंबुलेंस को दुर्घटनास्थल पर भेजा गया है. भद्रक से दमकल की दो टीमें मौके पर भेजी गईं हैं.
बालासोर में एक आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 6782-262-286 जारी गया है. ओडिशा सरकार ने दमकल सेवा के महानिदेशक को मौके पर पहुंचने और बचाव अभियान की निगरानी करने का निर्देश दिया है.

बालासोर मेडिकल कॉलेज से डॉक्टर भेजे गए हैं. अधिकारियों ने कहा कि अब तक बालासोर मेडिकल कॉलेज में 10 घायल यात्री हैं. बालासोर और उसके आसपास के सभी मेडिकल कॉलेज और सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है. एससीबी मेडिकल कॉलेज, कटक को भी तैयार रखा गया है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital