देश

UP Politics: पसमांदा मुसलमानों को लुभाने की कोशिश में BJP ने विधायक संगीत सोम के काटे पर!, ‘लव जिहाद यात्रा’ पर लगाई रोक

Sangeet Som: पश्चिमी यूपी में हिंदुत्व के चेहरे की पहचान बनाने वाले बीजेपी विधायक संगीत सोम पर पार्टी अब लगाम लगाई हुई दिख रही है. या यूं कहें कि उनका अब पार्टी में कद घटता जा रहा है. अपनी पहचान को फिर से उजागर करने के लिए संगीत सोम ने लव जिहाद और मुस्लिमों की बढ़ती आबादी के खिलाफ एक ‘लव जिहाद यात्रा’ निकालने का ऐलान किया था. लेकिन बीजेपी ने उनकी इस यात्रा पर रोक लगा दी है. उन्होंने अपनी इस यात्रा को 30 जून से निकालने की योजना बनाई थी. यह यात्रा मेरठ से गाजियाबाद तक जाने वाली थी. अब उनकी इस यात्रा पर आलाकमान ने रोक लगा दी है.

वहीं जानकारी के मुताबिक इस यात्रा का मुख्य संदेश एंटी मुस्लिम होने बताया गया है. वहीं बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पसमांदा मुसलमानों को लुभाने की कोशिश में लगी हुई है और पार्टी नहीं चाहती है कि अल्पसंख्यकों के बीच पार्टी के बारे में एक नकारात्मक संदेश जाए.

‘मैं बहुत जरूरी मुद्दा उठा रहा हूं’

एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी ने संगीत सोम को निर्देश दिया है कि 30 जून को लव जिहाद, मुस्लिम आबादी और जबरन धर्मांतरण के खिलाफ प्रस्तावित अपनी रैली को टाल दें. जिसके बाद उन्होंने इसे टाल दिया है. वहीं संगीत सोम ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “30 जून को सलावा से गाजियाबाद तक की अपनी प्रस्तावित यात्रा को मैंने कैंसिल नहीं किया, सिर्फ स्थगित किया है. ऐसा मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर चल रहे पार्टी के कार्यकर्मों को देखते हुए किया है. मैं बहुत जरूरी मुद्दा उठा रहा हूं. एक विशेष समुदाय की बढ़ती आबादी बहुत ही गंभीर मामला है. कदम नहीं उठाए गए तो देश में हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएंगे.”

मुजफ्फरनगर दंगों में नाम आया था सामने

बीजेपी विधायक संगीत सोम का नाम 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों में सामने आया था. लेकिन उन्हें बाद में बरी कर दिया था. सोम के ज्यादातर इसी तरह के मुद्दों को उठाते हुए नजर आते हैं. उनके धर्मपरिवर्तन को लेकर भी काफी बयान वायरल हुए हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

1 minute ago

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

3 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

14 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

25 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

30 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

33 minutes ago