सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया
Noida Film City: नोएडा फिल्म सिटी से हवाई अड्डे तक लोगों की सुविधा के लिए अब ट्राम चलाई जाएगी. इसके लिए पहले फेज में 26 किलोमीटर लम्बा बीआरटी कॉरिडोर भी बनाया जाएगा लेकिन इसे समय के साथ ही जरुरत के हिसाब से भविष्य में बढ़ाया भी जाएगी. बताया जा रहा है कि, इसके बनने से फिल्म सिटी, एयरपोर्ट, सेक्टर-29, 30, 31, 32, 33 व मेडिकल डिवाइस पार्क, टॉय पार्क, हैंडिक्राफ्ट पार्क, इंडस्ट्रियल पार्क, डेटा पार्क की सीधी कनेक्टिवटी होगी. वहीं भविष्य में जैसे-जैसे यीडा सिटी में विकास बढ़ता जाएगा और लोगों की जरूरत बढ़ती जाएगी, वैसे -वैसे बीआरटी कॉरिडोर को भी बढ़ाया जाएगा.
बता दें कि यमुना अथॉरिटी तेजी से विकसित हो रहे अपने क्षेत्र में लोगों की सुविधा के लिए इंटरनल कनेक्टिविटी देने के लिए पॉड टैक्सी के बाद अब दूसरा बड़ा प्रॉजेक्ट बीआरटी (bus rapid transit) कॉरिडोर बनाने जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, अथॉरिटी ने सोमवार को बीआरटी कॉरिडोर को बनाने का बड़ा निर्णय लिया है. जानकारी सामने आ रही है कि, इसकी डीपीआर बनाने के लिए एजेंसी भी चयनित कर दी गई है. इसका डीपीआर बनाने के लिए राइट्स एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी गई है. अथॉरिटी ने इसके लिए आरएफपी (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) निकालकर इसकी डीपीआर बनाने के लिए आवेदन मांगे थे. इसमें चार कंपनियों के आवेदन अथॉरिटी के पास आए हैं, जिनकी फाइनैशल बिड सोमवार को खोलकर डीपीआर बनाने के लिए एजेंसी फाइनल कर दी गई है.
करीब 26 किमी लंबे बीआरटी कॉरिडोर के तहत जेवर एयरपोर्ट से फिल्म सिटी व अन्य कई सेक्टरों की इंटरनल कनेक्टिविटी जोड़ी जाएगी. इसकी मदद से लोगों को खासी सुविधा मिलेगी. खासतौर से अपने ऑफिस या फिर सेक्टर से निकलने वालों को आने-जाने के लिए खासी सुविधा मिल सकेगी. इस पूरी योजना के बारे में अरुणवीर सिंह, सीईओ, यमुना अथॉरिटी ने कहा कि बीआरटी कॉरिडोर बनाने के लिए अथॉरिटी ने अपने स्तर से फैसला ले लिया है और राइट्स एजेंसी को इसकी डीपीआर बनाने के लिए चुना गया है. अब इसकी डीपीआर बनाई जाएगी और फिर शासन स्तर से मंजूरी के लिए प्रस्ताव को आगे बढ़ाया जाएगा. पॉड टैक्सी के बाद इंटरनल कनेक्टिविटी के लिए बीआरटी कॉरिडोर यीडा सिटी का दूसरा बड़ा प्रॉजेक्ट होगा.
सूत्रों के मुताबिक यमुना अथॉरिटी इस बात का पूरा ध्यान रख रही है कि भविष्य में नोएडा व ग्रेटर नोएडा की तरह इंटरनल कनेक्टिविटी के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट की योजना में किसी तरह की चूक न रह जाए. बता दें कि इन दोनों शहरों की योजना के दौरान चूक रहने से आज भी लोगों को आने- जाने में खासी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इसी के चलते हाल ही में पॉड टैक्सी के प्रॉजेक्ट की डीपीआर को शासन से मंजूरी मिल गई है. तो वहीं अब यमुना अथॉरिटी ने बीआरटी कॉरिडोर के प्रॉजेक्ट को शासन स्तर से पास कराने की तैयारी भी शुरू कर दी है. तो वहीं इस पूरे मामले को लेकर अथॉरिटी का कहना है कि पॉड टैक्सी के प्रॉजेक्ट की तरह ही बीआरटी कॉरिडोर भी पीपीपी मॉडल पर बनाया जाएगा. अथॉरिटी का कहना है कि, इसमें एग्रीमेंट की शर्तें भी पॉड टैक्सी के जैसी ही होंगी. पीपीपी मॉडल पर इसे जो भी कंपनी बनाएगी, शुरु के 7 सात साल तक अथॉरिटी उससे कोई पैसा नहीं लेगी और सिक्यॉरिटी मनी भी केवल एक करोड़ लेने का प्रावधान किया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…
IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…
Parshvnath Developers: सुप्रीम कोर्ट ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स के प्रोजेक्ट्स में घर खरीदने वाले सत्यापित आवंटियों…
पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में भारत में केवल 248 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क था,…
Supreme Court Jantar Mantar Police Action: दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस…