मनोरंजन

Nysa devgan: काजोल-अजय देवगन की लाडली नीसा इस हैंडसम हंक को कर रही हैं डेट! अक्सर पार्टी में साथ आते हैं नजर

अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन अक्सर चर्चा में रहती हैं. नीसा की अपने दोस्तों के साथ पार्टी की तस्वीरें अक्सर इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं. उन सभी तस्वीरों में दो लोग हमेशा दिखाई देते हैं जिसमें उनकी बीएफएफ ओर्हा अवात्रमणि उर्फ ओरी और वेदांत महाजन जिनके बारे में कहा जाता है कि वह उन्हें डेट कर रही हैं. नीसा और वेदांत की एक साथ कई फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं जिन्हें देखकर फैंस को भी लग रहा है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं. इसी बीच नीसा और वेदांत एक साथ पार्टी करते हुए कई बार स्पॉट हुए है.

कौन है वेदांत महाजन?

वेदांत महाजन 25 के इंडस्ट्रियलिस्ट अपने दोस्तों के साथ इवेंट मैनेजमेंट कंपनी एमवीएम के को-ओनर हैं. वे तीनों मुंबई, दिल्ली और लंदन में ग्रैंड पार्टीज का आयोजन करते हैं. जिसमें जान्हवी कपूर, अहान शेट्टी, महिका रामपाल, आर्यन खान और नीसा देवगन सहित कई स्टार किड्स शामिल होते हैं. वे अक्सर बड़ी पार्टियों में देखे जाते हैं. वेदांत अब तक कई बॉलिवुड सेलेब्रिटीज के साथ तस्वीरें शेयर कर चुके हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीसा और वेदांत कई महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों का परिवार भी इस बारे में जानता है. हालांकि दोनों ही इस रिश्ते को प्राइवेट रखना चाहते हैं.

यह भी पढ़े: Twitter Like App: ट्विटर जैसा ऐप लेकर आ रहा है Meta, मस्क को टक्कर देने की तैयारी!

अक्सर ट्रोलिंग का सामना करती हैं नीसा

नीसा सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में उन्हें प्लास्टिक सर्जरी के नाम पर ट्रोल किया जा रहा था. कुछ समय पहले उनको टूटी-फूटी हिंदी के चलते ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. बॉलीवुड में अपने डेब्यू से पहले ही नीसा देवगन को काफी लोग जानने लगे हैं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी लगातार बढ़ रही है.

-भारत एक्सप्रेस    

Akansha

Recent Posts

दिल्ली दंगा साजिश केस: शरजील इमाम ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, हाई कोर्ट से नहीं मिली थी जमानत

दिल्ली दंगा 2020 की साजिश के आरोपी शरजील इमाम ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले…

5 minutes ago

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाईं 5 नई पूजा स्पेशल ट्रेनें

Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…

49 minutes ago

US में 7 मुस्लिम सांसद बने चर्चा का केंद्र, भारत समेत दुनिया की संसदों में कितनी है मुस्लिम भागीदारी?

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…

1 hour ago