CTX मशीन का ट्रायल जल्द शुरू होगा
CTX Service On KIA: हवाई अड्डे की सुरक्षा जांच गैजेट के शौकीन लोगों के लिए अक्सर मुश्किल होती है. जो लोग बहुत सारे उपकरण रखना पसंद करते हैं उनके पास कई सारी चीजें होने की वजह से उन्हें वहां एक्सट्रा टाइम देना होता है. इन्हीं परेशानियों को देखते हुए बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 (T2) का उपयोग करने वाले यात्रियों को जल्द ही हैंडबैग से मोबाइल फोन और लैपटॉप जैसे व्यक्तिगत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को निकालने की आवश्यकता नहीं होगी. इसके लिए CTX (कंप्यूटर टोमोग्राफी एक्स-रे) मशीन का ट्रायल रन अगले कुछ हफ्तों में शुरू हो जाएगा. यह नई प्रणाली केवल घरेलू यात्रियों के लिए है, और दिसंबर 2023 में शुरू होने की संभावना है.
KIA के संचालक बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (BIAL) ने कहा कि T2 पर CTX (कंप्यूटर टोमोग्राफी एक्स-रे) मशीन का ट्रायल रन अगले कुछ हफ्तों में शुरू हो जाएगा. शुरुआत में नई प्रणाली केवल घरेलू यात्रियों के लिए है, और दिसंबर 2023 में इसके पूरी तरह से शुरू होने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें- West Bengal Politics: क्या अभिषेक बनर्जी के हाथों में होगी TMC की कमान? ममता बनर्जी बोलीं- वरिष्ठों को मिले सम्मान
बीआईएएल के मुख्य परिचालन अधिकारी सत्यकी रघुनाथ ने कहा, “टी2 पर सीटीएक्स मशीन का परीक्षण अगले कुछ हफ्तों में शुरू हो जाएगा.” उन्होंने कहा, “केआईए सीटीएक्स मशीन के लिए यात्री परीक्षण शुरू करने वाला भारत का पहला हवाई अड्डा होगा, जिसे स्वचालित ट्रे रिट्रीवल सिस्टम (एटीआरएस) और फुल-बॉडी स्कैनर के साथ एकीकृत किया जाएगा.” बीआईएएल के अधिकारियों ने कहा कि तेज और अधिक सुरक्षित उड़ान के लिए टी2 पर तीन फुल-बॉडी स्कैनर लगाए गए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…