मच्छर काटने पर सूजन या फफोले? जानें क्या है स्किटर सिंड्रोम
पीएम मोदी ने वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में की पूजा अर्चना (फोटो ट्विटर)
PM Narendra Modi: लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर पीएम मोदी देशभर में चुनाव प्रचार में कर रहे हैं. इस सिलसिले में पीएम मोदी ने रविवार शाम को आंध्र प्रदेश के तिरुपि बालाजी पहुंचे. यहां उन्होंने तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के दर्शन और पूजा अर्चना की. इस दौरान पीएम मोदी भी उसी रंग में नजर आए. उन्होंने चंदन का टीका और गले भगवा और हरे रंग की शोल ओढ़ रखी थी. पीएम की फोटो उनके सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की गई हैं.
पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर मंदिर में पूजा करने की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि- तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में 140 करोड़ भारतीयों के अच्छे स्वास्थ्य, कल्याण और समृद्धि के लिए प्रार्थना की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार की शाम को आंध्र प्रदेश के तिरुपति पहुंचे थे. इस दौरान उनका राज्यपाल एस अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने स्वागत किया. वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद पीएम मोदी आज सुबह तेलंगाना के लिए रवाना हो गए. प्रधानमंत्री विधानसभा चुनाव के चलते आज तेलंगाना में कई जगहों पर रैली करने वाले हैं.
पीएम मोदी आज तेलंगाना में बड़ा रोड शो करने वाले हैं. यह रोड शो आरटीसी क्रॉसरोड से शुरू होकर काचेगुड़ा क्रॉसरोड तक जाएगा. 4 बजे इस शो की शुरुआत होगी और करीब एक घंटा चलेगा. इसके बाद पीएम मोदी हैदराबाद में रोड शो करेंगे और अपने कार्यक्रम का समापन करेंगे. लेकिन इससे पहले पीएम मोदी महबूबाबाद करीमनगर में जनसभा को संबोधित करेंगे.
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…