देश

Tripura Elections: पीएम मोदी ने पूरी राजनीति ही बदल दी, बीजेपी करती है सबके लिए काम- बोले त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा

Tripura Elections: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि कांग्रेस और वाम दल पारंपरिक राजनीति कर रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी राजनीति ही बदल दी है. किन लोगों के साथ रहने से कितने वोट मिलेंगे यह लोग उसी में लगे हैं, लेकिन BJP सबके लिए काम करती है. न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू के दौरान माणिक साहा ने ये बातें कहीं.

सीएम माणिक साहा ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैंने बार-बार कहा कि ग्रेटर टिपरालैंड की सीमा कहां है? कभी बोलते हैं कि यह बांग्लादेश में है, कभी बोलते हैं कि असम, मिज़ोरम में कुछ हिस्सा है. अगर हम इसपर बात करना चाहते हैं तो कहा जाता है कि यह भाषाई और सांस्कृतिक पर है. वे ठीक से इसको परिभाषित नहीं कर पा रहे हैं.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान सीएम माणिक साहा ने कहा त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी दल 36 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने वाले हैं.

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि हम आंकड़ों के हिसाब से बोल सकते हैं, लेकिन अभी इसकी (गठबंधन) सुदूर संभावना है. फिलहाल मैं इसकी संभावना नहीं देखता. माणिक साहा ने कहा कि कम्युनिस्ट (सरकार) को लोकतांत्रिक तरीके से हटाना भारत के इतिहास में ऐसा शायद पहली बार हुआ है. इस वजह से भी त्रिपुरा जरूरी है. इतने लोगों को अपने जीवन का बलिदान देना पड़ा और ऐसा फिर से न हो इसलिए हमारे पार्टी के नेता भी चिंतित रहते हैं.

ये भी पढ़ें: Aero India 2023: लड़ाकू विमानों ने नीले आसमान में बनाई दिल की आकृति, खूबसूरत हार्ट शेप देखते रह गए लोग

एक सवाल का जवाब देते हुए सीएम माणिक साहा ने कहा कि अगर एक ही पार्टी की सरकार होती है तो कुछ भी चीज मांगने में आसानी हो जाती है. मैंने पहले भी देखा था कि केंद्रीय मंत्रियों से मिलने में बहुत मुश्किल होती थी. अगर एक ही सरकार होगी तो समय भी तुरंत मिल जाता है. ऐसा पहले कभी नहीं था और जनता इसको समझती भी है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

22 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

36 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

1 hour ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

2 hours ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

2 hours ago