देश

Bulandshahr: ट्रक ने कार को मारी टक्कर, हादसे में 4 की मौत एक घायल

-सचिन शर्मा

Bulandshahr: उत्तर प्रदेश में लगातार सड़क हादसे में लोगों की जान जा रही है. ताजा मामला यूपी के बुलंदशहर से सामने आया है, यहां एक बड़े सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. तो वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए के लिए भेज दिया है और इस पूरे मामले को लेकर अब पुलिस जांच में जुट गई है.

घटना बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र के दानपुर गांव के पास से सामने आया है. जानकारी सामने आ रही है कि, मंगलवार की सुबह नोएडा से संभल जा रही ईको कार में पीछे से एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि, ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सीधे जाकर खाई में गिरी और कार में बैठे चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गई. वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को स्थानीय पुलिस ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है. घटना की सूचना मिलने के बाद ही थाना पुलिस सीओ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच में जुट गई है. घटना में मिले शव व घायल सभी जनपद संभल के धनारी थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- राज्यसभा में आप सांसद राघव चड्ढा पर क्यों बरसे गृहमंत्री अमित शाह, बोले- संसद में भी फर्जीवाड़ा, जानिए पूरा मामला

वहीं एसपी देहात बजरंगबली चौरसिया ने इस संबंध में मीडिया को जानकारी दी कि, नीरज नाम का व्यक्ति संभल जिले के रहने वाले है. वह अपनी पत्नी को छोड़कर ससुराल से घर जा रहे थे, कि रास्ते में ही किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और ये सभी लोग हादसे का शिकार हो गए. वहीं जानकारी सामने आई है कि हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए, जिसकी वजह से गैस कटर से कार को काटकर मृतकों के शवों को बाहर निकाला गया. वहीं हादसे में जान गंवाने वाले कार सवार प्रमोद, पुष्पेंद्र, नीरज, जितेंद्र व घायल मुकेश संभल ज़िले के निवासी बताये जा रहे हैं, जोकि नोएडा से वापस संभल जा रहे थे. वहीं घटना रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है. एडीएम प्रशासन प्रशान्त कुमार ने बताया की मृतकों के परिवार को हादसे की सूचना दी जा चुकी है, जबकि घायल को बेहतर से बेहतर उपचार दिलाने का प्रयास किया जा रहा है. इस घटना की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है. पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

58 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

1 hour ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

1 hour ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

2 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago