देश

Siddharthnagar News: दुकान में विस्फोट होने से ढाई साल के मासूम समेत दो की मौत, 4 लोग घायल

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में आग लगने से एक बड़ा हादसा हो गया. कपिलवस्तु थाना इलाके के अलीगढ़वा कस्बे में मंगलवार की देर रात एक दुकान में जोरदार विस्फोट हो गया. धमाका इतनी तेज था कि उसकी आवाज करीब डेढ़ किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. धमाके में एक नेपाली नागरिक और ढाई साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

धमाके में दो की मौत, चार लोग घायल

इस घटना में चार अन्य लोग घायल हुए हैं. विस्फोट की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची. आनन-फानन में सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

यह भी पढ़ें- गाजा में IDF का ऑपरेशन…जबालिया में इजरायली सेना ने हमास कमांडर समेत 50 आतंकियों को किया ढेर, दो सैनिकों की मौत

मरने वालों में एक ढाई साल का बच्चा शामिल

जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर सभी टीमें पहुंच गई हैं. शुरुआती जांच से लग रहा है कि यह एक गोदाम था, जिसमें करीब 6-7 रेफ्रिजरेटर रखे हुए थे. उनके कंप्रेसर में विस्फोट होने के चलते घटना हुई है. इस हादसे में एक बच्चे और एक व्यक्ति की मौत हुई है. 4 लोग घायल हुए थे. जिसमें से दो लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे गई, बाकी दो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

1 hour ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

1 hour ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago