Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Siddharthnagar News: दुकान में विस्फोट होने से ढाई साल के मासूम समेत दो की मौत, 4 लोग घायल

धमाका इतनी तेज था कि उसकी आवाज करीब डेढ़ किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. धमाके में एक नेपाली नागरिक और ढाई साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

दुकान में विस्फोट होने से दो की मौत

दुकान में विस्फोट होने से दो की मौत

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में आग लगने से एक बड़ा हादसा हो गया. कपिलवस्तु थाना इलाके के अलीगढ़वा कस्बे में मंगलवार की देर रात एक दुकान में जोरदार विस्फोट हो गया. धमाका इतनी तेज था कि उसकी आवाज करीब डेढ़ किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. धमाके में एक नेपाली नागरिक और ढाई साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

धमाके में दो की मौत, चार लोग घायल

इस घटना में चार अन्य लोग घायल हुए हैं. विस्फोट की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची. आनन-फानन में सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

यह भी पढ़ें- गाजा में IDF का ऑपरेशन…जबालिया में इजरायली सेना ने हमास कमांडर समेत 50 आतंकियों को किया ढेर, दो सैनिकों की मौत

मरने वालों में एक ढाई साल का बच्चा शामिल

जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर सभी टीमें पहुंच गई हैं. शुरुआती जांच से लग रहा है कि यह एक गोदाम था, जिसमें करीब 6-7 रेफ्रिजरेटर रखे हुए थे. उनके कंप्रेसर में विस्फोट होने के चलते घटना हुई है. इस हादसे में एक बच्चे और एक व्यक्ति की मौत हुई है. 4 लोग घायल हुए थे. जिसमें से दो लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे गई, बाकी दो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital