लाइफस्टाइल

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ में दिखना चाहती हैं सबसे बेस्ट? ट्राई करें ये आउटफिट्स

Karwa Chauth 2023: इस साल करवा चौथ का यह व्रत 01 नवंबर बुधवार के दिन रखा जाएगा. इस दिन सुहागिन महिलाएं द्वारा अपने पति के लंबी उम्र के लिए किया जाता है. वहीं अब कई पति भी अपनी पत्नियों के साथ करवा चौथ का व्रत रखते हैं. वैसे तो करवाचौथ की तैयारियां महिलाएं हफ्ते भर पहले से ही शुरू कर देती हैं, लेकिन अभी भी आप बहुत कनप्यूज़ हैं कि क्या पहनें, कैसे अलग दिखें, तो बिना ज्यादा सोचें यहां दिए गए ऑप्शन को चेक करें और फटाफट सेलेक्ट करें –

चिकनकारी सिक्विन साड़ी

करवाचौथ के लिए चिकनकारी सिक्विन साड़ी है काफी अच्छा ऑप्शन. ये लुक उनपर ज्यादा अच्छा लगेगा, जिनकी नई- नई शादी हुई है. वैसे तो मार्केट में इस तरह की साड़ियां मिल जाएंगी आपको, लेकिन आप इन्हें अलग-अलग भी ट्राई कर सकती हैं. जैसे कलरफुल चिकन वर्क साड़ी या फिर सिर्फ सिक्विन साड़ी. ये भी करवाचौथ के लिए अच्छी च्वॉइस रहेगी.

बनारसी साड़ी

नई- नवेली दुल्हन के वार्डरोब में एक- दो बनारसी साड़ियां तो जरूर होनी चाहिए. जो हर एक मौके के लिए बेस्ट होती हैं, तो करवाचौथ पर आप शादी की कोई बनासी साड़ी भी पहन सकती हैं. रेड, ऑरेंज, येलो ये फेस्टिवल के मौके पर सबसे ज्यादा पहने जाने वाले कलर्स हैं. बनारसी साड़ी के साथ जरदोजी वर्क ब्लाउज़ कैरी कर लगाएं अपने लुक में चार चांद.

शिफॉन मिरर वर्क साड़ी

रेड कलर फेस्टिवल में सबसे ज्यादा पहना जाने वाला कलर है, तो इस मौके पर अलग दिखने के लिए आप रेड कलर की शिफॉन साड़ी चुन सकती हैं. कुछ इस का लाइट मिरर वर्क हो, तो और भी अच्छा. इस साड़ी को हॉल्टर नेक ब्लाउज़ के साथ पेयर करें और मिनिमल मेकअप के साथ लुक को कंप्लीट करें.

शॉर्ट कुर्ती विद कलीदार सलवार

आजकल शॉर्ट कुर्ती का काफी चलन है इसे आप कलीदार सलवार के साथ स्टाइल कर सकती हैं. इसके लिए आप अपने मन पसंद का कपड़ा (फैब्रिक) खरीद कर खुद से डिजाइन करवा कर सिल्वा भी सकती हैं या फिर ऑनलाइन भी मंगवा सकती हैं. इस तरह के ऑउटफिट के साथ आप लॉन्ग चैन के साथ मैचिंग इयररिंग्स को स्टाइल कर सकती हैं.

लॉन्ग स्कर्ट विद शॉर्ट कुर्ती

अगर आपको हैवी वर्क वाले आउटफिट पंसद हैं तो आप शॉर्ट कुर्ती के साथ लॉन्ग स्कर्ट ट्राई कर सकती हैं. इस तरह की डिजाइनर सूट आपको मार्केट और ऑनलाइन ढूंढ़ने पर मिल जाएगा. ऐसे हेवी ऑउटफिट लुक के साथ आप सिर्फ कानों में हैवी इयररिंग्स पहन सकती है इससे काफी अच्छा लुक आएगा.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

26 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago