ICC World Cup 2023

World Cup: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का बड़ा बयान, कहा- विराट कोहली की तरह मैच नहीं जितवा सकते बाबर आजम

Babar Azam: वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान कुछ खास नहीं कर पाई है. अब तक खेले गए सात मैचों में से तीन मैच में उसे जीत मिली है. मंगलवार को पाकिस्तान ने बांग्लादेश को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट में तीसरी जीत दर्ज की. हालांकि, इस मैच में भी कप्तान बाबर आजम का बल्ला नहीं चला. वो सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए. बाबर आजम के आउट होने के बाद उनकी कप्तानी के साथ-साथ उनकी बल्लेबाजी की भी आलोचना होने शुरु हो गई है. इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो कप्तान बाबर आजम के बारे में बात करते हुए दिख रहे हैं.

शाहिद अफरीदी ने की बाबर की आलोचना

वीडियो में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी कहते दिख रहे हैं कि बाबर आजम विराट कोहली की तरह मैच नहीं जितवा सकते हैं. वो मैदान पर उतरते हैं तो इतना पता रहता है कि वो 50-60 रन बना लेंगे, लेकिन टीम को जीत दिला पाएंगे, ये भरोसा नहीं होता है. शाहिद अफरीदी एक टीवी शो में ये बात करते दिखे.

अफरीदी ने बाबर को लेकर क्या कहा?

शाहिद अफरीदी ने कहा कि, ‘बाबर आजम का स्कोर बनाना अलग चीज है, बाबर आजम के स्कोर से मैच जीतना अलग चीज है. विराट कोहली, केएल राहुल वगैरह क्या करते हैं, वो अपना रन भी बनाते हैं और मैच भी जीतवाते हैं. बाबर के फैंस वगैरह बहुत है, हम भी उसके फैंस हैं, लेकिन कई बार चीजों को समझाना बहुत मुश्किल हो जाता है. कि आपकी क्या चाहत है. कहता है कि बाबर बहुत बड़ा प्लेयर है तो आपको परफॉर्मेंस को मेंटेन रखना बड़ी चीज है. लोग पहुंच तो जाते हैं, लेकिन मेंटेन नहीं रखते हैं. ये फील होना चाहिए कि बाबर आगर मैदान पर जा रहे हैं तो मैच जीत कर आएंगे. हमें वो फिलिंग नहीं आती कि बाबर जा रहे हैं तो जीत कर आएंगे. हमें वो प्लेयर चाहिए, जिसके जाने से लगे कि हां ये जा रहे हैं तो मैच जीत कर आएंगे.’

वर्ल्ड कप में नहीं चल रहा बाबर का बल्ला

बता दें कि वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम का बल्ला कुछ खास नहीं कर पाया है. कई मौकों पर उनका बल्ला खामोश रहा है. शुरुआत के दो मैच में उनका बल्ला नहीं चला. भारत के खिलाफ उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन उसके बाद फिर से उनका बल्ला खामोश हो गया. मंगलवार को बांग्लादेश के खिलाफ भी उनका बल्ला नहीं चला और वो 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद से बाबर की आलोचना होनी शुरू हो गई है.

ये भी पढ़ें- NZ vs SA: पुणे में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की होगी भिड़ंत, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच रिपोर्ट

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

सोना हुआ धड़ाम! दुकानों के बाहर लगी किलोमीटर लंबी कतारें, जानिए किस देश में मचा हड़कंप; देखें VIDEO

Gold Price Fall China:सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बाद चीन के बाजारों में…

7 minutes ago

ब्रिक्स मंच पर भारत-ईरान की कूटनीति; पीएम मोदी से मिले ईरानी प्रतिनिधि, एस जयशंकर और शशि थरूर से भी हुई खास बातचीत

दो दिवसीय 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच 2026 का आगाज हो चुका है. भारत की मेजबानी…

26 minutes ago

महाराष्ट्र मतदाता सूची विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, 33% नाम हटने पर याचिका पर जवाब तलब

महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम…

36 minutes ago

‘मेरे तो गिरिधर गोपाल…’, राजमहलों के सुख ठुकराकर कृष्ण की जोगन बन गईं थीं मीराबाई, ऐसी थी अमर प्रेम कहानी

राजस्थान की महान संत कवयित्री मीराबाई ने अपना पूरा जीवन भगवान कृष्ण की भक्ति में…

60 minutes ago

दिवाली और छठ से पहले यमुना की बदहाल तस्वीर, कालिंदी कुंज में सफेद झाग ने बढ़ाई चिंता

Delhi Yamuna Pollution: दिल्ली में दिवाली और छठ महापर्व से पहले कालिंदी कुंज में यमुना…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में इंफ्रास्ट्रक्चर को परियोजनाओं से आगे बढ़ाकर नागरिक-केंद्रित बनाया

नीति आयोग के सदस्य और पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

1 hour ago