देश

Karnataka News: मंकी फीवर से 2 लोगों की मौत, अब तक 49 मामले आए सामने, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Monkey Fever: कर्नाटक में एक बार फिर से मंकी फीवर से 2 लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है. इस साल ये अब तक दूसरी मौत हो है, जो मंकी फीवर से हुई है. मंकी फीवर से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस वायरल संक्रमण के प्रसार से निपटने के लिए तैयारियों की समीक्षा करेंगे.  स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, ‘मंकी फीवर’ (क्यासानूर फॉरेस्ट डिजीज) के कारण पहली मौत आठ जनवरी को शिवमोग्‍गा जिले के होसानगर तालुक में हुई थी, जिसमें 18 वर्षीय एक युवती की मौत हो गई थी.

अब तक ‘मंकी फीवर’ के 49 मामले सामने आ चुके हैं

वहीं, दूसरी मौत उडुपी जिले के मणिपाल में हुई, जब चिक्कमंगलुरु के श्रृंगेरी तालुक में रहने वाले 79 वर्षीय व्यक्ति की एक निजी अस्पताल में मौत हो गई. कर्नाटक में अब तक ‘मंकी फीवर’ के 49 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से उत्तर कन्नड़ जिले में सर्वाधिक 34 मामले सामने आए हैं. इसके बाद शिवमोग्‍गा जिले में 12, जबकि चिक्कमंगलुरु में संक्रमण के तीन मामले सामने आए.

2 मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

केएफडी के मामलों की संख्या में वृद्धि और इससे दो लोगों की मौत होने के बीच कर्नाटक के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आयुक्त डी. रणदीप ने शनिवार को शिवमोग्‍गा जिले का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने उत्तर कन्नड़, शिवमोग्‍गा और चिक्कमंगलुरु जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठकें की थीं. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आयुक्त के मुताबिक, राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इस साल 1 जनवरी से अब तक प्रभावित जिलों से कुल 2,288 नमूने एकत्र किए हैं, जिसमें से 48 मामलों में संक्रमण की पुष्टि हुई है.

यह भी पढ़ें- Priyanka Gandhi Vadra: “देश में 30 लाख सरकारी पद खाली”, प्रियंका गांधी बोलीं- मोदी की गारंटी-बेरोजगारी की ही गारंटी है

हो सकती हैं ये दिक्कतें

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि मंकी फीवर के गंभीर मामलों में, नाक से खून आने और मसूड़ों से रक्तस्राव जैसी रक्तस्रावी समस्याओं का भी जोखिम हो सकता है। कुछ लोगों में कंपकंपी, चलने में असामान्यताएं और मानसिक भ्रम जैसी न्यूरोलॉजिकल जटिलताएं उन्नत हो सकती हैं.

कोरोना महामारी ने मचाई तबाही

गौरतलब है कि 2020 में शुरु हुई कोरोना महामारी अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है. आए दिन कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला अभी भी जारी है. जिसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय जरूरी कदम उठा रहा है. देश में कोरोना महामारी को जड़ से खत्म करने के लिए युद्ध स्तर पर कोरोना टीकाकरण का अभियान चलाया गया था. जिसमें देश के हर एक नागरिक को मुफ्त में वैक्सीन की डोज दी गई थीं. अभी भी ये अभियान चलाया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

10 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

12 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

24 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

30 minutes ago

महिलाओं के कपड़ों में एंबुलेंस से पहुंचे ATM, तेलंगाना में चोरों ने अनोखे तरीके से की चोरी; देखें CCTV फूटेज

तेलंगाना के कामारेड्डी में चोरों ने एम्बुलेंस में पहुंचकर और महिलाओं की नाइटी पहनकर SBI…

43 minutes ago

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

1 hour ago