दुनिया

अयोध्‍या में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्‍ठा के बाद अब शुरू हुई ‘श्री रामायण यात्रा’, 19 दिन तक भक्‍तों को देश-भ्रमण कराएंगी रेलगाड़ियां

Shri Ramayana Yatra: संसार की सबसे पहली नगरी यानी सप्‍तपुरियों में से एक अयोध्‍या में श्रीराम मंदिर का पुन-र्निर्माण हो रहा है. विगत 22 जनवरी को मंदिर के गर्भगृह में भगवान के मनुष्‍यावतार श्रीराम के बाल विग्रह की प्राण प्रतिष्‍ठा संपन्‍न हुई थी. उसी दिन से भक्‍त ‘राम लला’ और ‘बालक राम’ की पुकार के साथ भगवान के दर्शन करने जा रहे हैं.

अब सरकार ने भक्‍तजनों के लिए ‘श्री रामायण यात्रा’ की शुरुआत करवाई है. यह यात्रा रेलगाड़ियों के जरिए होगी. केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने रविवार, 4 फरवरी की शाम को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से ‘श्री रामायण यात्रा’ के तहत भारत गौरव डीलक्स एसी ट्यूर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

रामायण-काल से जुड़े 9 स्टेशनों पर रुकेंगी रेलगाड़ियां

इस अवसर पर केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि हमारी सरकार ने भगवान राम के भक्‍तों के लिए ‘श्री रामायण यात्रा’ शुरू कराई है. इसके लिए आज से ही रामायण यात्रा की रेलगाड़ियां दौड़ने लगेंगे. यह यात्रा 19 दिन तक चलेगी, जोकि रामायण से जुड़े 9 स्टेशनों पर रुकेगी.

भारत के बाहर से आए लोग, उन्‍हें दिखाएंगे रामायण काल के स्‍थल

‘श्री रामायण यात्रा’ के बारे में बात करते हुए केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने यह भी बताया कि रेलगाड़ी में सफर करने वाले यात्री भारत के बाहर से आए हुए लोग हैं. उन्‍होंने कहा कि हम दुनियावालों को उन स्‍थलों के दर्शन कराएंगे, जो रामायण-काल से संबंध रखते हैं.

यह भी पढिए- Ayodhya: रामलला के मस्तक पर सूर्यदेव करेंगे तिलक, रामनवमी पर होगा चमत्‍कार

‘श्री रामायण यात्रा’ में इस प्रकार की लग्‍जरी ट्रेनें चल रही हैं. हालांकि, इनका टिकट महंगा है. IRCTC की वेबसाइट से टिकट कराया जा सकता है. – भारत एक्‍सप्रेस 

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

3 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

33 minutes ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

36 minutes ago

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

51 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

53 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

1 hour ago