देश

Bharat Jodo Nyay Yatra: चंदौली जिले में 14 फरवरी को प्रवेश करेंगे राहुल गांधी, यूपी कांग्रेस ने तैयारी की पूरी, इन जिलों से होकर गुजरेगी यात्रा

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा लगातार आगे बढ़ते हुए यूपी की ओर आ रही है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक 14 फरवरी को यूपी के चंदौली में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रवेश करेगी. इसको देखते हुए यूपी कांग्रेस ने पूरी तैयारी कर ली है. तो दूसरी ओर प्रदेश की 46 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने नए कोऑर्डिनेटर नियुक्त कर दिए हैं और सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंप दी गई है , तो वहीं न्याय यात्रा के जरिए यूपी में कांग्रेस अपना शक्ति प्रदर्शन करने के लिए पूरी ताकत लगा रही है.

माना जा रहा है कि, जन समर्थन मिलने पर कांग्रेस को गठबंधन में ज्यादा सीटें मिलने की संभावना बढ़ेगी. इसके लिए यूपी कांग्रेस न्याय यात्रा में अधिक से अधिक लोगों को जुटाने की कोशिश कर रही है. चूंकि अखिलेश यादव ने पहले ही कांग्रेस के लिए 11 लोकसभा सीटें छोड़ने की घोषणा की है. ऐसे में कांग्रेस लगातार कोशिश कर रही है कि उसे यूपी में और सीटें मिलें. कांग्रेस यूपी में 20 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है. तो वहीं राहुल गांधी की इस यात्रा पर अब विपक्ष के सभी सहयोगी दलों की भी नजर गड़ी हुई है. राहुल गांधी की न्याय यात्रा चंदौली के साथ ही वाराणसी, भदोही, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस और आगरा सहित 19 जिलों से होकर गुजरेगी. कांग्रेस ने इस यात्रा को लेकर कहा कि, लोकसभा चुनाव से पहले निकाली जा रही ये यात्रा 67 दिन में 15 राज्यों और 110 जिलों से होकर गुजरेगी.

ये भी पढ़ें-‘X’ पर नंबर-वन बने CM योगी आदित्यनाथ, दिग्गज नेताओं को छोड़ा पीछे, जानें कितने करोड़ हैं फॉलोअर्स

आगरा होते हुए जाएंगे राजस्थान

खबरों के मुताबिक, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 11 दिनों तक यूपी में रहेगी और करीब 19 से 20 जिलों को कवर करेगी. 25 फरवरी को आगरा होते हुए राजस्थान की ओर चली जाएगी. तो वहीं यात्रा की तैयारी को लेकर कांग्रेस ने 6 फरवरी को बैठक बुलाई है, जिसमें यात्रा को सफल बनाने के लिए मंथन किया जाएगा. इस बैठक में हर जिले का एक कोऑर्डिनेटर मौजूद रहेगा तो वहीं यात्रा पर नजर रखने के लिए एक वॉर रूम भी बनाया गया है जो सीधे यात्रा की मॉनिटरिंग करेगा. बता दें कि यूपी कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर व पूर्व सांसद पीएल पुनिया, सह संयोजक व सीएलपी लीडर आराधना मोना मिश्रा, विधायक वीरेंद्र चौधरी, मीडिया अध्यक्ष औऱ पूर्व मंत्री सीपी राय इस यात्रा को सफल बनाने में दिन-रात एक किए हुए हैं.

बता दें कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राहुल गांधी द्वारा निकाली गई इस यात्रा के जरिए कांग्रेस को एक बार फिर से मजबूत करने की कोशिश की जा रही है. ये न्याय यात्रा 20 मार्च तक चलेगी और इस दौरान 15 राज्यों को कवर करते हुए करीब 6700 किमी की दूरी तय करेगी. यात्रा के दौरान राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

6 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

7 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

7 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

7 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

8 hours ago