देश

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को उतारा मौत के घाट, अभी भी जारी है मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया. अधिकारियों ने बताया कि जिले के रफीयाबाद इलाके के हादीपोरा गांव में आज सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये. अभी मारे गए दोनों आतंकवादियों की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस और सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम को खुफिया जानकारी मिली थी कि इलाके में आतंकवादी छिपे हुए हैं. इसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया था.

दो आतंकवादियों को उतारा मौत के घाट

मुठभेड़ के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया, “जब सुरक्षाबलों की टीम छिपे हुए आतंकवादियों के करीब पहुंची तो उन्होंने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. परिणाम स्वरूप वहां मुठभेड़ शुरू हो गई जिसमें दो आतंकवादी मारे गये हैं.” अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ अब भी जारी है. हाल के दिनों में पूरे जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की घटनाएं बढ़ गई हैं. इनमें कई आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: पत्नी की कैंसर से मौत की खबर सुनते ही ICU में Assam के गृह सचिव ने खुद को गोली मारकर जान दी

Rohit Rai

Recent Posts

कभी पानी का बवंडर देखा है? बिहार में दिखा अमेरिका, कनाडा वाला करिश्मा- VIDEO

Samastipur Waterspout Viral Video: बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर में बेहद दुर्लभ और हैरान…

18 minutes ago

आडंबरी गुरुओं पर करारा तमाचा! ‘हनुमान अंश’ ने खोला सच, जानिए कौन है असली और फरेबी संत?

Hanuman Ansh Movie: 'हनुमान अंश' फिल्म ने याद दिलाए नीब करौरी बाबा और ब्रज के…

53 minutes ago

DCAC में भाषा और डिजिटल क्रांति का संगम: ‘डिजिटल जगत में भारतीय भाषाएं’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न

दिल्ली यूनिवर्सिटी के DCAC में ‘डिजिटल जगत में भारतीय भाषाएं: नूतन विमर्श का निर्माण’ विषय…

56 minutes ago

​हिटमैन का ‘जिगरी’ गब्बर: 350 रन का प्रेशर और वो एक हंसी… रोहित शर्मा ने सुनाया दिल छू लेने वाला किस्सा

Rohit Sharma Shikhar Dhawan Friendship: रोहित शर्मा और शिखर धवन की ओपनिंग जोड़ी ने मैदान…

1 hour ago