बिजनेस

अडानी ग्रुप के 4 बंदरगाह वर्ल्ड बैंक के ग्लोबल ‘कंटेनर पोर्ट परफोर्मेंस इंडेक्स’ में शामिल, टॉप-100 में भारत के 9 पोर्ट

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (एपीएसईज़ेड) के लिए आज बड़ी खुशखबरी आई. उसके चार बंदरगाहों को विश्व बैंक और एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस के प्रतिष्ठित ‘कंटेनर पोर्ट प्रदर्शन (सीपीपी) सूचकांक 2023’ में शामिल कर लिया गया. दुनियाभर के शीर्ष 100 बंदरगाहों में मुंद्रा बंदरगाह को 27वां, कट्टुपल्ली को 57वां, हजीरा को 68वां और कृष्णपट्टनम को 71वां स्थान मिला है.

एपीएसईजेड के सीईओ और निदेशक अश्विनी गुप्ता ने इस बारे में जानकारी मीडिया को दी. उन्होंने कहा, “यह वैश्विक कंटेनर बंदरगाह उद्योग में एक प्रमुख कंपनी के रूप में हमारी स्थिति की पुष्टि करता है. यह उपलब्धि हमारी टीम की कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ-साथ ग्राहकों को असाधारण सेवा देने की हमारी निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है.”

वैश्विक सूचकांक की काफी मान्यता है, जो उत्पादकता, दक्षता और विश्वसनीयता जैसे मापदंडों पर बंदरगाहों के प्रदर्शन का आकलन करता है. यह व्यापार, लॉजिस्टिक्स और आपूर्ति श्रृंखला सेवाओं के राष्ट्रीय सरकारों, बंदरगाह प्राधिकरणों, विकास एजेंसियों, सुपर-राष्ट्रीय संगठनों और निजी ऑपरेटरों सहित प्रमुख हितधारकों के लिए एक संदर्भ बिंदु के रूप में कार्य करता है.

टॉप 100 की लिस्ट में भारत के 9 बंदरगाह

भारत के नौ बंदरगाहों ने शीर्ष 100 की सूची में जगह बनाई है. इनमें अदाणी समूह के चार बंदरगाह शामिल हैं. यह परिचालन दक्षता और विश्व स्तरीय सेवा मानकों के लिए एपीएसईजेड की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है. पिछले हफ्ते, अदाणी पोर्ट्स को सीडीपी (पूर्व में कार्बन डिस्क्लोजर प्रोजेक्ट) द्वारा जलवायु परिवर्तन से निपटने और एक मजबूत जुड़ाव कार्यक्रम के माध्यम से अपनी आपूर्ति श्रृंखला में सर्वोत्तम पर्यावरण, सामाजिक और शासन (ईएसजी) प्रथाओं को लागू करने के अपने असाधारण प्रयासों के लिए मान्यता दी गई थी. वैश्विक गैर-लाभकारी संगठन ने एपीएसईजेड को जलवायु परिवर्तन और आपूर्तिकर्ता जुड़ाव दोनों में नेतृत्व बैंड “A-” दिया था.

अदाणी पोर्ट्स के पश्चिमी तट पर 7 बंदरगाह और टर्मिनल हैं और पूर्वी तट पर 8 बंदरगाह और टर्मिनल हैं. यह देश के कुल बंदरगाहों का 27 प्रतिशत है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

43 साल पुराने गैंगरेप केस में 3 आरोपी बरी, पीड़िता की गवाही पर कोर्ट की अहम टिप्पणी

Allahabad High Court Gangrape Case: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म…

2 minutes ago

‘मां ठीक हो गई..’, महादेव ने मोनू की सुनी, अब 8000KM की दौड़ पर निकला बिहार का लाल

बिहार के अररिया के मोनू मेटुरबाला ने अपनी गंभीर रूप से बीमार मां के ठीक…

5 minutes ago

‘आजम थे, आजम हैं और आजम रहेंगे’, रामपुर जेल में अखिलेश यादव और आजम खान के बीच क्या हुई बातचीत?

Akhilesh Yadav Azam Khan Meeting: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अखिलेश यादव ने…

6 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और उनके पोलिश समकक्ष ने यूएनएससी में सूचीबद्ध आतंकी संगठनों पर कड़ी कार्रवाई का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को आतंकवाद और हिंसक…

14 minutes ago

आपने खाया क्या कुल्लू का ‘सिंदूरी अनार’? दुबई के रईसों को भायी भारतीय फलों की मिठास, बिक्री में आया भारी उछाल

Himachal Pradesh Sinduri Anar: कुल्लू का प्रसिद्ध 'सिंदूरी अनार' अब वैश्विक बाजारों में ग्राहकों का…

22 minutes ago