देश

उत्तराखंड विधानसभा में UCC विधेयक पेश, कार्यवाही शुरू होते ही लगे जय श्री राम के नारे

UCC Bill presented in Uttarakhand Assembly today:  उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में यूसीसी का विधेयक पेश कर दिया है. इस दौरान विधानसभा में जय श्री राम, जय श्री राम के नारे लगाए गए. जिसके बाद सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. बता दें कि यूसीसी बिल सदन में पास हो जाने के बाद से राज्य में नया कानून बन जाएगा.

सीएम धामी ने कहा इस कानून से राज्य का हर समुदाय, हर वर्ग और हर धर्म के बारे में विचार किया जा रहा है. वही धामी ने विपक्ष और अन्य दलों से भी सहयोग के लिए कहा है. बता दें कि इस विधेयक में 400 सेक्शन है और लगभग 800 पन्नों की रिपोर्ट में प्रदेशभर से ऑनलाइन और ऑफलाइन सुझावों को शामिल किया गया है. 20 हजार से अधिक लोगों ने कमेटी से सीधे संपर्क किया. इस दौरान सभी धर्मगुरुओं और राजनीतिक दलों से बातचीत की गई.

यह भी पढ़ेंः ‘जनता आपको मां मानती हैं…’ सोनिया गांधी से मिलकर बोले रेवंत रेड्डी- तेलंगाना से लड़े अगला चुनाव

जनजातियां कानून से रहेगी दूर

इस कानून की खास बात यह है कि जनजातियों को इस कानून से दूर रखा गया है. मतलब उत्त्राखंड में निवास करने वाली कोई भी जनजाति इस कानून से मुक्त रहेंगी. बता दें कि उत्त्राखंड में पांच प्रकार की जनजातियां है जिसमें थारू, बोक्सा, राजी, भोटिया समुदाय शामिल है.

रिपोर्ट में हो सकते हैं ये प्रावधान

विवाह का पंजीकरण अनिवार्य होगा.
कोर्ट के अलावा और किसी भी तरीके से तलाक नहीं लिया जा सकेगा.
पुनर्विवाह के अलावा हलाला जैसी शर्त पर रोक लगेगी.
सगे व चचेरे, ममेरे भाई बहन से विवाह वर्जित होगा.
सभी धर्म के जातियों में विवाह की आयु 18 वर्ष होगी.
बहुविवाह प्रथा पर रोक लगेगी.
लिव इन रिलेशनशिप में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा.

यह भी पढ़ेंः ज्ञानवापी में एक-दो नहीं, अंदर हैं 8 तहखाने, ईंट-पत्‍थरों से किए गए थे बंद, हिंदू पक्ष ने न्‍यायालय से लगाई एक और सर्वे कराने की गुहार

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

4 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

7 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

58 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago