सीएम रेवंत रेड्डी ने सोनिया गांधी से की मुलाकात.
Telangana CM Revanth Reddy meeting with Sonia Gandhi: तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने सोमवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की. इस दौरान सीएम रेड्डी ने सोनिया गांधी से अगला चुनाव तेलंगाना से लड़ने की बात कही. उन्होंने कहा कि तेलंगाना कांग्रेस कमेटी ने एक प्रस्ताव पास किया है जिसमें उनसे तेलंगाना से चुनाव लड़ने का आग्रह किया गया है.
सीएम रेवंत ने आगे कहा कि तेलंगाना को आंध्रप्रदेश से अलग सीएम का दर्जा देने पर यहां के लोग सोनिया गांधी को मां की तरह मानते हैं. इस पर सोनिया ने कहा कि वह सही समय आने पर फैसला लेंगी. इस दौरान डिप्टी सीएम के साथ भट्टी विक्रमार्क और सूचना और प्रसारण मंत्री श्रीनिवास रेड्डी भी मौजूद थे.
सीएम रेड्डी ने बताया कि चुनाव के दौरान हमनें 6 लोगों को 6 गारंटियां दी है. महिलाओं केे फ्री बस यात्रा और आरोग्यश्री के तहत 5 लाख तक के हेल्थ कवर को बढ़ाकर 15 लाख रुपए तक तय किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दो और गारंटी लागू करने के लिए तैयार है.
इसके साथ ही सरकार पिछड़ी जातियों की जनगणना भी कराएगी. इस संबंध में तैयारियां तेज कर दी गई हैं. सीएम ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस राज्य की सभी सीटों पर चुनाव जीतेगी. इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है.
Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…
फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…
UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…
Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…
Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…
हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…