Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘उत्तराखंड से निकली UCC की गंगा अब पूरे देश में बहेगी’, CM धामी बोले- जनता देख रही है कि भारत जोड़ने वाले PM मोदी हैं और तोड़ने की बातें करने वाली कांग्रेस

देश में उत्तराखंड में सबसे पहले समान नागरिक संहिता (UCC) लागू किया गया था. तेलंगाना में एक रैली को संबोधित करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि यहां से निकली UCC की गंगा पूरे देश में बहेगी.

CM Pushkar Singh Dhami

सीएम पुष्कर सिंह धामी. (फाइल फोटो)

आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर बड़ी बात कही. पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ‘UCC की गंगा उत्तराखंड से निकली है, वह अब पूरे देश में बहेगी… एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र-जोड़ने की बात करते हैं तो वहीं दूसरी ओर कांग्रे राष्ट्र तोड़ने की बात कर रही है.’

यह बयान पुष्कर सिंह धामी ने तेलंगाना के महबूबाबाद में दिया, वह लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर जनसभा संबोधित करने आए थे. रैली के दौरान उत्तराखंड के सीएम धामी ने कहा, ‘यह वोट हमारे देश को उन्नत बनाने के लिए है, यह वोट लोगों के कल्याण के लिए है, यह वोट समाज में आखिरी पंक्ति में खड़े लोगों को आगे लाने के लिए है.’ उन्होंने कहा- पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और नया इतिहास बना रहा है, ये हम सबने देखा है.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest