एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे
Mumbai: शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह दोनों ही छिन जाने के उद्धव ठाकरे ने आज दोपहर एक बजे पार्टी के विधायकों और सांसदों की मीटिंग बुलाई थी. इस बात की भी उम्मीद है कि मीटिंग में उद्धव ठाकरे कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं. चुनाव आयोग ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट के लोगों को शिवसेना का प्रतीक तीर कमान और पार्टी का नाम दोनों सौंप दिया. इसके बाद से ही शिवसेना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी जारी है.
सीएम शिंदे ने बताया लोकतंत्र की जीत
चुनाव आयोग के इस फैसले को सीएम शिंदे ने जहां लोकतंत्र की जीत बताया तो वहीं संजय राउत ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया. वहीं ठाकरे गुट की ओर इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की बात भी कही जा रही है.
इसे भी पढ़ें: Project Cheetah: दक्षिण अफ्रीका से भारत लाए गए 12 चीते, एक महीने तक कूनो नेशनल पार्क में रहेंगे क्वारंटाइन
पवार ने कहा चुनाव आयोग के फैसले को स्वीकार करें
एनसीपी नेता शरद पवार ने इस मामले में कहा है कि ये फैसला चुनाव आयोग का है. एक बार फैसला हो गया तो उसके बाद उसपर कोई चर्चा नहीं हो सकती. उन्होंने इसे स्वीकार करते हुए नया चुनाव चिह्न लेने की बात कही है. उन्होंने यह भी कहा है कि पुराने चुनाव चिह्न के चले जाने से कोई खास असर नहीं होने वाला है. लोग पार्टी के नए निशान को स्वीकार करेंगे.
शरद पवार का यह भी कहना था कि चुनाव आयोग के फैसला के बाद अगले 15-30 दिनों तक लोग इस पर चर्चा करेंगे, इसके अलावा इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला.
चुनाव आयोग के फैसले के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री व मंत्रियों ने अपनाया नया नाम-चिन्ह
भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) द्वारा अलग हुए गुट को मूल ‘शिवसेना’ नाम और ‘धनुष-बाण’ चुनाव चिह्न् दिए जाने के एक दिन बाद, इसके कई नेताओं ने शनिवार को सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नई पहचान अपना ली है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मंत्री शंभूराज देसाई, उदय सामंत, दीपक केसरकर, तानाजी सावंत, अब्दुल सत्तार और कई सांसद और विधायक अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नए नाम-चिन्ह व लगा लिए हैं।
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…