खेल

ICC ODI World Cup से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच भिड़ंत, BCCI ने जारी किया घरेलू मैदान पर 2023-24 मैचों का शेड्यूल

INDvsAUS: आईसीसी वनडे विश्व कप का आयोजन इस साल भारत में हो रहा है. अक्टूबर और नवंबर में इस टूर्नामेंट के मैच होंगे. 5 अक्टूबर से विश्व कप का आगाज होगा. वहीं, इससे पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक दिवसीय सीरीज होगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने विश्व कप से पहले भारत के घरेलू मैदान पर इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली वनडे सीरीज की घोषणा कर दी है. इसके साथ ही बीसीसीआई ने विश्व कप के बाद भी घरेलू मैदान में होने वाले मुकाबलों का शेड्यूल जारी कर दिया है. इनमें कुल 16 अंतरराष्ट्रीय मैच होंगे, जिनमें 5 टेस्ट, 3 वनडे(विश्व कप से पहले) और 8 टी20 शामिल हैं. ये मुकाबले भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, भारत बनाम अफगानिस्तान और भारत बनाम इंग्लैंड होंगे.

INDvsAUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज

विश्व कप से पहले भारतीय टीम अपने घरेलू मैदान पर वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी. दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत टी20 सीरीज भी खेलेगा लेकिन ये मुकाबले विश्व कप के बाद होंगे. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 22 सितंबर को मोहाली में खेला जाएगा. वहीं, इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 सितंबर को इंदौर में होगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आखिरी और तीसरा मुकाबला 27 सितंबर को राजकोट में खेला जाएगा. ये सभी मुकाबले दोपहर 1:30 बजे से खेले जाएंगे.

विश्व कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत के 5 टी20 मुकाबले

बता दें कि आईसीसी वनडे विश्व कप 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेला जाएगा. विश्व कप के बाद भारत का 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5टी20 मैच

23 नवंबर- पहला टी20 – शाम 7 बजे- विशाखापट्टनम
26 नवंबर- दूसरा टी20- शाम 7 बजे- तिरुवनन्तपुरम
28 नवंबर- तीसरा टी20- शाम 7 बजे- गुवाहाटी
01 दिसंबर- चौथा टी20- शाम 7 बजे- नागपुर
03 दिसंबर- पांचवां टी20- शाम 7 बजे- हैदराबाद

ये भी पढ़ें- ICC ODI World Cup 2023: क्या भारत-पाकिस्तान मैच की तारीख में होगा बदलाव? सामने आई बड़ी जानकारी

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज

ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत का मुकाबला नए साल यानी 2024 में अफगानिस्तान के साथ होगा. दोनों ही टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज होगी.

11 जनवरी- पहला टी20- मोहाली
14 जनवरी- दूसरा टी20- इंदौर
17 जनवरी- तीसरा टी20- बेंगलुरु

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज

अफगानिस्तान के बाद भारत का मुकाबला टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड के साथ होगा. नए साल 2024 में भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज होगी. इसकी शुरूआत 25 जनवरी से होगी.

25 जनवरी- 29 जनवरी- पहला टेस्ट- हैदराबाद
02 फरवरी- 06 फरवरी- दूसरा टेस्ट- विशाखापट्टनम
15 फरवरी- 19 फरवरी- तीसरा टेस्ट- राजकोट
23 फरवरी- 27 फरवरी- चौथा टेस्ट- रांची
07 मार्च- 11 मार्च- पांचवां टेस्ट- धर्मशाला

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

4 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

19 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

58 minutes ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago