देश

‘उदयनिधि का सिर कलम करने वाले को 10 करोड़ देंगे’, स्टालिन के बेटे के हिंदू विरोधी बयान पर अयोध्या के संत का फरमान

Udhayanidhi Stalin Statement: तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के हिंदू विरोधी बयान से देशभर में सियासी बवाल मच गया है. स्टालिन ने 2 सितंबर को सनातन धर्म को खत्म करने की बात कही थी, जिससे लाखों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची. कई शहरों में अब स्टालिन के पुतले फूंके जा रहे हैं और लोग आक्रोश जाहिर कर रहे हैं. इस बीच अयोध्या के संत परमहंस आचार्य ने आपा खो दिया. परमहंस ने हाथ में एक तलवार ले ली और कहा, “जो उदयनिधि का सिर कलम करके लाएगा, उसे 10 करोड़ रुपए का इनाम मिलेगा”. बता दें कि इस दौरान उन्होंने उदयनिधि का पोस्टर भी जलाया.

बता दें कि उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को खत्म करने वाले बयान पर बिहार के मुजफ्फरपुर में कोर्ट में याचिका दायर कराई गई है. ये याचिका सुधीर कुमार ओझा ने चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के कोर्ट में फाइल की है. इस पर अगले 14 सितंबर को सुनवाई होगी. इससे पहले स्टालिन के खिलाफ एक वकील ने दिल्ली पुलिस के थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. स्टालिन पर हिंदुओं की भावनाएं आहत करने के आरोप हैं, और जो वो कह रहे थे, उनके बयान ने बवाल मचा दिया है.

यह भी पढ़ें: ये कैसा अंधविश्वास! बारिश नहीं होने के चलते करा दी दो नाबालिग लड़कों की शादी, ग्रामीण बोले- इससे पूरे गांव में….

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की ‘सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए’ वाली टिप्पणी पर पलटवार किया है. शिवराज ने मीडिया से कहा, “प्रियांक खरगे कहते हैं कि जो उदयनिधि स्टालिन ने कहा वो सही है..कांग्रेस के अलग-अलग नेता इसके समर्थन में बयान दे रहे हैं. मैं मैडम सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि आप मोहब्बत की दुकान की बात करते थे, क्या आपकी मोहब्बत की दुकान में सनातन धर्म के खिलाफ इतना जहर भरा हुआ है?”.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

37 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago