Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

‘उदयनिधि का सिर कलम करने वाले को 10 करोड़ देंगे’, स्टालिन के बेटे के हिंदू विरोधी बयान पर अयोध्या के संत का फरमान

Paramhans Acharya: सनातन धर्म को मिटा देना चाहिए कहने वाले उदयनिधि स्टालिन का देशभर में विरोध हो रहा है. अयोध्या के संत परमहंस आचार्य इतने आक्रोशित हो उठे कि उन्होंने स्टालिन का पुतला फूंक डाला और 10 करोड़ रुपए इनाम देने का बुरा फरमान सुना दिया..

Paramhans Acharya

उदयनिधि स्टालिन के बाद अयोध्या के इस महंत ने ​दिया विवादित बयान.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Udhayanidhi Stalin Statement: तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के हिंदू विरोधी बयान से देशभर में सियासी बवाल मच गया है. स्टालिन ने 2 सितंबर को सनातन धर्म को खत्म करने की बात कही थी, जिससे लाखों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची. कई शहरों में अब स्टालिन के पुतले फूंके जा रहे हैं और लोग आक्रोश जाहिर कर रहे हैं. इस बीच अयोध्या के संत परमहंस आचार्य ने आपा खो दिया. परमहंस ने हाथ में एक तलवार ले ली और कहा, “जो उदयनिधि का सिर कलम करके लाएगा, उसे 10 करोड़ रुपए का इनाम मिलेगा”. बता दें कि इस दौरान उन्होंने उदयनिधि का पोस्टर भी जलाया.

बता दें कि उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को खत्म करने वाले बयान पर बिहार के मुजफ्फरपुर में कोर्ट में याचिका दायर कराई गई है. ये याचिका सुधीर कुमार ओझा ने चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के कोर्ट में फाइल की है. इस पर अगले 14 सितंबर को सुनवाई होगी. इससे पहले स्टालिन के खिलाफ एक वकील ने दिल्ली पुलिस के थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. स्टालिन पर हिंदुओं की भावनाएं आहत करने के आरोप हैं, और जो वो कह रहे थे, उनके बयान ने बवाल मचा दिया है.

यह भी पढ़ें: ये कैसा अंधविश्वास! बारिश नहीं होने के चलते करा दी दो नाबालिग लड़कों की शादी, ग्रामीण बोले- इससे पूरे गांव में….

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की ‘सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए’ वाली टिप्पणी पर पलटवार किया है. शिवराज ने मीडिया से कहा, “प्रियांक खरगे कहते हैं कि जो उदयनिधि स्टालिन ने कहा वो सही है..कांग्रेस के अलग-अलग नेता इसके समर्थन में बयान दे रहे हैं. मैं मैडम सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि आप मोहब्बत की दुकान की बात करते थे, क्या आपकी मोहब्बत की दुकान में सनातन धर्म के खिलाफ इतना जहर भरा हुआ है?”.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism