Maha Navami Special: कुकर में झटपट बनाएं कंजक वाले मसालेदार काले चने
By Shubhra Rai
BSP On Ghosi By election: यूपी की घोसी विधानसभा सीट पर 5 सितंबर को उपचुनाव हो रहा है. इसके लिए सभी पार्टियों ने जमकर अपने प्रत्याशियों का प्रचार किया. वहीं, वोटिंग से पहले मायावती की अगुवाई वाली विपक्षी पार्टी बसपा ने अपने एक फैसले से अन्य पार्टियों की चिंता बढ़ा दी है. सियासत के जानकारों का कहना है कि घोसी में मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच ही है. और, यहां बसपा ने अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है.
घोसी में बसपा का प्रत्याशी न होने से भाजपा, कांग्रेस और सपा को लग रहा था कि बसपा उनमें से किसी को सपोर्ट करेगी. हालांकि, अभी बसपा के यूपी अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा है कि वे अपने समर्थकों से नोटा का बटन दबाने को कहेंगे. विश्वनाथ पाल ने कहा कि फिलहाल हमारी पूरी टीम आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर लगी है. उन्होंने कहा कि घोसी विधानसभा के उपचुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश के मुताबिक हमारे लोग भाग नहीं लेंगे.
‘हमारे समर्थक अगर वोट देंगे तो सिर्फ नोटा का बटन दबाएंगे’
बसपा नेता ने कहा कि ‘बसपा के लोग अगर वोट देंगे तो सिर्फ नोटा का ऑप्शन इस्तेमाल करेंगे.’ बसपा नेता के इस बयान के बाद बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए और कांग्रेस की अगुवाई वाले I.N.D.I.A. खेमे में खलबली-सी मच गई है. क्योंकि, यदि बसपा को जाने वाले वोटर नोटा का इस्तेमाल करेंगे तो एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों को नुकसान होगा. आपको बता दें कि घोसी में करीब 90 हजार दलित वोटर हैं.
हार-जीत में अहम भूमिका निभाता रहा यहां दलित तबका
पिछले तीन विधानसभा चुनाव नतीजे देखें तो दलित तबका यहां हार-जीत में अहम भूमिका निभाता रहा है. बसपा नेता विश्वनाथ पाल का कहना है कि चूंकि घोसी उपचुनाव प्रलोभन देकर विधायक तोड़कर हो रहा है जिसका भार जनता पर जा रहा है, इसलिए हम इसका विरोध करते हैं. बसपा ने इसीलिए उपचुनाव में अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है. उनका कहना है कि बसपा के वोटर अगर अपने मत का प्रयोग करेंगे तो उनसे नोटा ऑप्शन का प्रयोग करने के लिए ही कहा गया है.
— भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…
देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…
Hundred Years Young RSS Book: RSS के 100 वर्षों के सफर पर आधारित Hundred Years…
Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…
रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…
Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…