खेल

IND vs NEP Asia Cup 2023: नेपाल ने भारत को दिया 231 रनों का टारगेट, सिराज और जडेजा ने झटके 3-3 विकेट

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में भारत सोमवार को नेपाल से भिड़ रहा है. भारत और नेपाल के बीच यह पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला है. इस मैच में टॉस जीतकर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने फील्डिंग करने का फैसला किया. एशिया कप में अपना दूसरा मुकाबला खेल रही नेपाल की टीम ने भारत के खिलाफ तेज-तर्रार शुरूआत की. हालांकि पूरी टीम 48.2 ओवरों में 230 बनाकर ऑल आउट हो गई.

ओपनर कुशल भर्तेल (38) और आसिफ शेख (58) ने तेजी से रन बटोरने शुरू कर दिए. खासकर भर्तेल ने भारतीय गेंदबाजों को काफी परेशान किया और तेजी से रन बनाए. हालांकि शार्दूल ठाकुर ने इस साझेदारी को तोड़ा और रवींद्र जडेजा ने नेपाल को दूसरा झटका देकर रनों की रफ्तार पर कुछ हद तक अंकुश लगाया. रवींद्र जडेजा ने नेपाल के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया और 10 ओवरों में 40 रन देकर उन्होंने तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा.

भारतीय गेंदबाजों ने नेपाल के मध्यक्रम की कमर तोड़ी

लगातार विकेट गिरने के कारण नेपाल रनों की रफ्तार को कायम नहीं रख सका. आसिफ और कुशल के बाद निचले क्रम में सोमपाल कामी ने 48 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और अपनी टीम के स्कोर को 200 के पार ले जाने में मदद की. जबकि गुलशन ने 23 और दीपेंद्र सिंह ने 29 रन बनाए.

भारतीय टीम की गेंदबाजी की बात करें तो शुरू के ओवरों के बाद टीम ने जबरदस्त वापसी की और नेपाल के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट झटके जबकि कुलदीप यादव ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए 10 ओवरों में केवल 34 रन दिए, हालांकि उनके हाथ कोई सफलता नहीं लगी.

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2023: क्या यही है विश्व कप की तैयारी? पाकिस्तान के सामने फिसड्डी साबित हुए टॉप बल्लेबाज, Team India को दूर करनी होगी ये कमी

मोहम्मद शमी के खाते में आया एक विकेट

इसके अलावा, हार्दिक पंड्या और शार्दूल ठाकुर ने एक-एक विकेट झटके. वहीं पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलने वाले मोहम्मद शमी के खाते में एक विकेट आया. वे जसप्रीत बुमराह की जगह प्लेइंग 11 में शामिल किए गए हैं, जो पारिवारिक कारणों से इस मैच का हिस्सा नहीं बन पाए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

9 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

18 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

53 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

1 hour ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

1 hour ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

2 hours ago