सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया
UGC-NET Exam New Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एनसीईटी, संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट और यूजीसी-नेट जून 2024 परीक्षाओं की नई तारीखों की घोषणा कर दी है. बता दें कि इससे पहले यानी 18 जून को हुई यूजीसी नेट की परिक्षा को दूसरे ही दिन अपरिहार्य परिस्थितियों का हवाला देते हुए रद्द कर दिया गया था.
एनटीए ने शुक्रवार रात जारी एक अधिसूचना में घोषणा की कि एनसीईटी 2024 का आयोजन अब 10 जुलाई को किया जाएगा. इसी प्रकार, संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट 25-27 जुलाई को जबकि यूजीसी-नेट जून 2024 चक्र की परीक्षा 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी. एनटीए की अधिसूचना में उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए www.nta.ac.in पर जाने का सुझाव दिया गया है.
ये भी पढ़ें-जानें कौन हैं नए विदेश सचिव विक्रम मिस्री? तीन प्रधानमंत्रियों के रहे खास, चीन मामलों के हैं विशेषज्ञ
इसमें यह भी कहा गया है कि अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा 2024 अपने वास्तविक कार्यक्रम के अनुसार 6 जुलाई को ही आयोजित की जाएगी.
बता दें कि यूजीसी नेट का जुलाई में जो पेपर होने जा रहा है उसे कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट की तरह कर दिया गया है जबकि 18 जून को जो परीक्षा रद्द हुई है उसका पेपर ऑफलाइन मोड कराया गाय था. फोर ईयर ईयर इंटीग्रेटिड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) में एडमिशन के लिए हुए नैशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET) को स्थगित कर दिया गया था, यह टेस्ट अब दस जुलाई को कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में ही होगा.
बता दें कि एनटीए ने ‘आगामी परीक्षाओं के लिए एनटीए परीक्षा कैलेंडर’ शीर्षक से एक नोटिस जारी किया, जिसमें उम्मीदवारों को नई तिथियों और परीक्षा के तरीके के बारे में जानकारी दी गई है. बता दें कि अभी तक पेन और पेपर मोड में आयोजित होने वाला यूजीसी नेट जून 2024 की परीक्षा को सीबीटी फॉर्मेट में बदल दिया गया है.
बता दें कि इस महीने यानी 18 जून को यूजीसी-नेट परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आने के बाद शिक्षा मंत्रालय ने अगले दिन परीक्षा रद्द कर दी थी. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पुष्टि की थी कि लीक हुए प्रश्नपत्र के मूल प्रश्नपत्र से मेल खाया है. इसी के बाद पेपर रद्द कर दिया गया था. उन्होंने परीक्षा की अखंडता पर चिंता व्यक्त की थी.
-भारत एक्सप्रेस
Minor Girl Rape Lucknow: राजधानी लखनऊ में चौक थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को…
Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…
Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…
चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…
सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…