Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UGC-NET Exam: एनटीए ने यूजीसी-नेट परीक्षा के लिए घोषित की नई तारीख, 18 जून को हुआ एग्जाम कर दिया गया था रद्द; फार्मेट में किया गया ये बदलाव

एनटीए की अधिसूचना में उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए www.nta.ac.in पर जाने का सुझाव दिया गया है.

NTA Exam

सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया

UGC-NET Exam New Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एनसीईटी, संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट और यूजीसी-नेट जून 2024 परीक्षाओं की नई तारीखों की घोषणा कर दी है. बता दें कि इससे पहले यानी 18 जून को हुई यूजीसी नेट की परिक्षा को दूसरे ही दिन अपरिहार्य परिस्थितियों का हवाला देते हुए रद्द कर दिया गया था.

एनटीए ने शुक्रवार रात जारी एक अधिसूचना में घोषणा की कि एनसीईटी 2024 का आयोजन अब 10 जुलाई को किया जाएगा. इसी प्रकार, संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट 25-27 जुलाई को जबकि यूजीसी-नेट जून 2024 चक्र की परीक्षा 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी. एनटीए की अधिसूचना में उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए www.nta.ac.in पर जाने का सुझाव दिया गया है.

ये भी पढ़ें-जानें कौन हैं नए विदेश सचिव विक्रम मिस्री? तीन प्रधानमंत्रियों के रहे खास, चीन मामलों के हैं विशेषज्ञ

इसमें यह भी कहा गया है कि अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा 2024 अपने वास्तविक कार्यक्रम के अनुसार 6 जुलाई को ही आयोजित की जाएगी.

कंप्यूटर बेस्ड होगा टेस्ट

बता दें कि यूजीसी नेट का जुलाई में जो पेपर होने जा रहा है उसे कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट की तरह कर दिया गया है जबकि 18 जून को जो परीक्षा रद्द हुई है उसका पेपर ऑफलाइन मोड कराया गाय था. फोर ईयर ईयर इंटीग्रेटिड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) में एडमिशन के लिए हुए नैशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET) को स्थगित कर दिया गया था, यह टेस्ट अब दस जुलाई को कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में ही होगा.

अब सीबीटी फॉर्मेट में होगी परीक्षा

बता दें कि एनटीए ने ‘आगामी परीक्षाओं के लिए एनटीए परीक्षा कैलेंडर’ शीर्षक से एक नोटिस जारी किया, जिसमें उम्मीदवारों को नई तिथियों और परीक्षा के तरीके के बारे में जानकारी दी गई है. बता दें कि अभी तक पेन और पेपर मोड में आयोजित होने वाला यूजीसी नेट जून 2024 की परीक्षा को सीबीटी फॉर्मेट में बदल दिया गया है.

पेपर लीक होने का मामला आया था सामने

बता दें कि इस महीने यानी 18 जून को यूजीसी-नेट परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आने के बाद शिक्षा मंत्रालय ने अगले दिन परीक्षा रद्द कर दी थी. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पुष्टि की थी कि लीक हुए प्रश्नपत्र के मूल प्रश्नपत्र से मेल खाया है. इसी के बाद पेपर रद्द कर दिया गया था. उन्होंने परीक्षा की अखंडता पर चिंता व्यक्त की थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital