ठंडा और गर्म पानी मिलाकर क्यों नहीं पीना चाहिए
Hot Or Cold Mix Water: पानी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. अच्छी सेहत और पेट की बीमारियों से छुटकारा चाहिए तो शरीर में पानी की कमी कभी नहीं होनी चाहिए. शरीर में पानी रहती है तो कई सारी बीमारियां दूर रहती है. लेकिन अब सवाल उठता है कि ठंडा और गर्म पानी को एक साथ मिलाकर पी सकते हैं?
क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि गर्मी के मौसम में आप फ्रिज से पीने के लिए पानि निकालते हैं और फिर ज्यादा ठंडा होने पर उसमें गर्म पानी मिक्स कर देते हैं. यह लोगों के लिए काफी आम है लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स इसे सेहत के लिए सही नहीं मानते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि क्यों ठंडा और गर्म पानी मिलाकर नहीं पीना चाहिए.
एक्सपर्ट्स का कहना है कि किसी को भी गर्म और ठंडा पानी एक साथ मिलाकर नहीं पीना चाहिए. क्योंकि ठंडा पानी पचाने में भारी होता है, जबकि गर्म पानी हल्का होता है, जब दोनों एक साथ मिलते हैं तो कब्ज की समस्या होने लगती है. इसके अलावा, गर्म पानी में बैक्टीरिया नहीं होते जबकि ठंडा पानी दूषित होता है. इसलिए दोनों को मिलाने से स्वास्थ्य पर बुरा असर होता है.
गर्म और ठंडे पानी को मिलाने से पाचन कमजोर होता है जिससे आपका पेट फूलने लगता है और पोषक तत्वों में बाधा आने लगती है. गर्म पानी ब्लड वेसल्स को फैलाता है और उन्हें साफ करता है, जबकि ठंडा पानी कई तरह की बीमारियां पैदा कर सकता है. इसलिए ठंडा और गर्म पानी को मिक्स करके नहीं पीना चाहिए.
इसके अलावा पानी को उबालने की प्रक्रिया न केवल इसे हल्का और बैक्टीरिया फ्री बनाती है बल्कि इसमें कई ऐसे गुण भी होते हैं जो बिल्कुल साफ हो जाता है और आपके शरीर को बेहतर बनाने का काम करता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसे ठंडे पानी में मिलाने से ये गुण काफी हद तक खत्म हो जाते हैं जिससे यह स्वास्थ्य के लिए कम फायदेमंद साबित हो जाता है.
ये भी पढ़ें: क्या आप भी करना चाहते हैं कुछ यूनिक हेयरस्टाइल, तो यहां देखे कुछ बेहतरीन लुक्स
अगर आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहते हैं तो गर्म और ठंडे पानी की जगह मिट्टी के बर्तन का पानी पीए. ये आपके सेहत के लिए अमृत समान होता है. साथ ही यह पानी को शुद्ध रखता है. यहां तक कि यह पानी में मौजूद खनिजों को भी सुरक्षित रखता है. मिट्टी के बर्तन कम तापमान बनाए रखते हैं जो आयुर्वेद के लिहाज से शरीर के लिए अच्छा माना जाता है. मिट्टी के बर्तन में रखे पानी में ऑक्सीजन भी आती-जाती रहती है जिससे पानी को गर्म वातावरण में ठंडा बनाए रखने में मदद करता है.
-भारत एक्सप्रेस
Priti Adani on PM Modi Varanasi: अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन प्रीति अदाणी ने कहा कि…
Andhra Pradesh Viral Story: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में एक मां अपनी 12 वर्षीय…
Brij Bhushan Sharan Singh: गोंडा के नंदनी नगर में आयोजित छात्र संसद कार्यक्रम में शामिल…
IND vs NZ ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे 4 नवंबर को ऑकलैंड…
Dr Priti Adani at Varanasi: अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन प्रीति अदाणी ने सामुदायिक कल्याण के…
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी इलाके के चापोली गांव में सड़क निर्माण कार्य के…