Ujjain Shahi Masjid Rumor: उज्जैन/मनोज भटनागर: धार्मिक नगरी उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की भव्य तैयारियों और शहरभर में चल रहे सड़क चौड़ीकरण अभियानों के बीच उस समय भारी अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया, जब शहर में एक भ्रामक और सनसनीखेज अफवाह तेजी से फैल गई. इस झूठी खबर के मुताबिक शहर की ऐतिहासिक शाही मस्जिद को तोड़े जाने की बात कही जा रही थी, जिससे अल्पसंख्यकों और स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश फैल गया.
देखते ही देखते स्थिति इतनी संवेदनशील हो गई कि देर रात ही छत्री चौक क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय के हजारों लोग इकट्ठा हो गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. हालांकि, अधिकारियों ने मौके पर आकर मामले को संभाल लिया.
मामले की गंभीरता को भांपते हुए उज्जैन जिला प्रशासन और पुलिस महकमे ने बिना एक पल गंवाए तुरंत मोर्चा संभाल लिया. भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांत करने का प्रयास किया.
ये भी पढ़ें: 27 सितंबर के अलावा इतिहास में कब-कब और क्यों रविवार को खुले बैंक?
अधिकारियों ने जनता के बीच जाकर स्पष्ट किया कि शाही मस्जिद को तोड़े जाने से जुड़ी यह खबर पूरी तरह निराधार, झूठी और मनगढ़ंत है. प्रशासन ने लोगों को आश्वस्त किया कि किसी भी धार्मिक स्थल के खिलाफ ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है और यह केवल असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाया गया अफवाह तंत्र है.
प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त रूप से शहर के नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली किसी भी अनर्गल और भ्रामक अफवाह पर बिल्कुल भी ध्यान न दें.
ये भी पढ़ें: सुनील लोधी पर हुई बाबा नीम करौली की कृपा, ‘नजर’ के लिए अनुप्रिया नागर ने उठाया कदम
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि धार्मिक नगरी की शांति और आपसी सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करने वाले उपद्रवियों और अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन की इस त्वरित सूझबूझ और स्पष्टीकरण के बाद धीरे-धीरे स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आ गई और भीड़ छंट गई. Ujjin Shahi Masjid Rumor, Ujjain Shahi Masjid Demolishes, Demolishes Of Ujjain Shahi Masjid
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…