Bharat Express DD Free Dish

सुनील लोधी पर हुई बाबा नीम करौली की कृपा, ‘नजर’ के लिए अनुप्रिया नागर ने उठाया कदम

Hanuman Ansh Singer Sunil Lodhi Eye Treatment: फिल्म ‘हनुमान अंश’ में अपनी सुरीली आवाज से छाए बुंदेली लोक गायक सुनील लोधी की आंखों का अब मुंबई के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा इलाज कराया जाएगा. फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने उनके लिए नेत्र रोग विशेषज्ञ का अपॉइंटमेंट लिया है.

Bundeli folk singer Sunil Lodhi, known for the Hanuman Ansh movie song, heading to Mumbai for eye treatment arranged by producer Anupriya Nagar

सुनील लोधी की आंखों के इलाज फिल्म प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर कराएंगी

Hanuman Ansh Singer Sunil Lodhi Eye Treatment: फिल्म ‘हनुमान अंश’ में अपने ठेठ ग्रामीण और सुरीले सुरों से ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान…’ भजन गाकर देश भर में धूम मचाने वाले दृष्टिबाधित बुंदेली लोक गायक सुनील लोधी एक बार फिर चर्चा में हैं. अपनी अनूठी गायकी से लोगों का दिल जीतने वाले सुनील की जिंदगी में अब रोशनी लौटने की एक बड़ी उम्मीद जग गई है. फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर ने आगे आकर सुनील की आंखों के इलाज की पूरी जिम्मेदारी उठाई है. उन्होंने मुंबई में विशेषज्ञ से जांच के लिए प्रक्रिया शुरू की है.

बचपन की कमजोरी को नहीं बनने दिया अपनी बाधा

मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहने वाले सुनील लोधी जन्म से ही दृष्टिबाधित हैं. इसके बावजूद उन्होंने अपनी इस शारीरिक कमजोरी को कभी भी अपने सपनों और गायकी के आड़े नहीं आने दिया. उन्होंने बुंदेली लोक गायकी को अपनी मुख्य पहचान बनाया. नीम करोड़ी बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ में उनकी आवाज में गाया गया भजन सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वे रातों-रात स्टार बन गए. उनकी ठेठ बुंदेली शैली और भक्ति भाव से भरे गीतों ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया.

मुंबई के नेत्र विशेषज्ञों से होगी जांच (Anupriya Nagar helps Sunil Lodhi)

फिल्म की निर्माता अनुप्रिया नागर ने सुनील की इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए उनके इलाज के लिए मुंबई के एक प्रतिष्ठित नेत्र रोग विशेषज्ञ (Eye Specialist) का अपॉइंटमेंट लिया है. सुनील अब मुंबई पहुंचकर विशेषज्ञ डॉक्टरों से अपनी आंखों की विस्तृत जांच करवाएंगे. डॉक्टरों की रिपोर्ट और चिकित्सकीय आकलन के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि उनकी दृष्टि में सुधार की कितनी संभावना है और उनके लिए कौन-से उपचार विकल्प उपलब्ध हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 27 सितंबर के अलावा इतिहास में कब-कब और क्यों रविवार को खुले बैंक?

मुख्यमंत्री मोहन यादव दे चुके भरोसा (Sunil Lodhi folk singer Mumbai eye treatment)

इससे पहले, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी सुनील लोधी से मुलाकात कर उन्हें सरकार की ओर से हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिया था और उन्हें 1 लाख रुपये की सम्मान निधि देने की घोषणा की थी. अब फिल्म प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर द्वारा मुंबई में विशेष इलाज की पहल किए जाने से सुनील और उनके पूरे परिवार में खुशी और उम्मीद की नई लहर दौड़ गई है. अब सभी की निगाहें मुंबई के डॉक्टरों की मेडिकल रिपोर्ट पर टिकी हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read