Bharat Express DD Free Dish

Iran Israel War: ईरान पर अमेरिका हमले करेगा या नहीं, Donald Trump इस पर 2 हफ्ते में लेंगे फैसला- व्हाइट हाउस

ईरान और इजरायल में जारी जंग के बीच अभी अमेरिकी सत्‍ता के केंद्र व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले दो सप्ताह में ईरान पर हमला करने का आदेश देंगे या नहीं, इस पर फैसला करेंगे.

donald trump
Edited by Akansha

ईरान और इजरायल में जारी जंग के बीच अभी अमेरिकी सत्‍ता के केंद्र व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले दो सप्ताह में ईरान पर हमला करने का आदेश देंगे या नहीं, इस पर फैसला करेंगे.

लेविट ने डोनाल्ड ट्रंप की ओर से एक बयान पढ़ा, जिसमें उन्होंने इस अटकलों का जवाब दिया कि क्या अमेरिका सीधे ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष में शामिल होगा.

अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत हो रही

लेविट ने बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है. लेविट ने कहा, “अगर ईरान के साथ कोई राजनयिक समझौता होता है, तो ईरान को यूरेनियम संवर्धन पर सहमत होना होगा और उसे परमाणु हथियार बनाने की अनुमति नहीं होगी.”

13 जून को इजरायल के ईरान पर हमले शुरू हुए थे

सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि 13 जून को इजरायल के ईरान पर हमलों के बाद से अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कई बार फोन पर बात की है ताकि इस संकट का राजनयिक समाधान निकाला जा सके.

स्थानीय मीडिया ने तीन राजनयिकों (नाम न बताने की शर्त पर) के हवाले से बताया कि इस बातचीत में अमेरिका ने एक प्रस्ताव रखा, जिसमें ईरान के बाहर एक क्षेत्रीय समूह द्वारा यूरेनियम संवर्धन की बात थी, लेकिन ईरान ने इसे ठुकरा दिया है.

‘अमेरिका इजरायल पर युद्ध खत्म करने का दबाव डाले तो बात करेंगे’

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ से कहा कि अगर अमेरिका इजरायल पर युद्ध खत्म करने का दबाव डाले, तो तेहरान परमाणु मुद्दे पर विचार कर सकता है.

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि जब तक इजरायल हमले बंद नहीं करता, ईरान बातचीत में वापस नहीं आएगा. यह जानकारी एक क्षेत्रीय राजनयिक के हवाले से स्थानीय मीडिया ने दी.

मंगलवार रात को ट्रंप ने ईरान पर हमले की योजनाओं को मंजूरी दी थी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंगलवार रात को ट्रंप ने ईरान पर हमले की योजनाओं को मंजूरी दी थी. हालांकि, ईरान द्वारा अपने परमाणु कार्यक्रम को छोड़ने की स्थिति में उन्होंने अंतिम फैसला टाल दिया है.

बता दें कि इजरायल और ईरान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है. दोनों देश लगातार एक-दूसरे को निशाना बना रहे हैं.

 


ये भी पढ़े: Iran Israel War: इजरायल का साथ देने आ रहा अमेरिका! कतर स्थित अमेरिकन एयरबेस से भेजे सैन्य परिवहन विमान, अब क्या करेगा ईरान 


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read