देश

Umesh Pal Murder Case: माफिया अतीक अहमद के बहनोई को UPSTF ने मेरठ से किया गिरफ्तार, शूटर्स की मदद करने का आरोप

Umesh Pal Murder Case: बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के अहम गवाह अधिवक्ता उमेश पाल की हत्या के मामले में शूटरों को संरक्षण देने के आरोप में माफिया अतीक अहमद के बहनोई डॉ. अखलाख को गिरफ्तार किया गया है. स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की लखनऊ यूनिट ने मेरठ से अखलाख की गिरफ्तारी की है. बताया जा रहा है कि अखलाख ने अतीक के उन गुर्गों की मदद की, जो उमेश पाल की हत्या में शामिल थे.

जानकारी सामने आ रही है कि एसटीएफ ने माफिया अतीक अहमद के बहनोई अखलाक अहमद को एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन के बाद गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि अतीक अहमद का बहनोई अखलाक अहमद मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के भवानी नगर में रहता है. अखलाक को उमेश पाल हत्याकांड में साजिश का आरोपित बनाया गया है. एसटीएफ का दावा है कि अखलाक आरोपितों की मदद कर रहा था. फिलहाल जानकारी सामने आ रही है कि, टीम अखलाक को अपने साथ लेकर प्रयागराज रवाना हो गई है.

सूत्रों की मानें तो शनिवार की देर रात एसटीएफ ने अतीक अहमद के फरार शूटरों और बेटे की तलाश में मेरठ सहित वेस्ट यूपी में दबिश दी थी. इसी दौरान अतीक अहमद के बहनोई नौचंदी के भवानी नगर निवासी डॉ. अखलाक को घर से ही गिरफ्तार कर लिया है. नौचंदी थाने की जीडी में अखलाक अहमद की एंट्री कराने के बाद प्रयागराज लेकर रवाना हो गई है.

इस मामले में एसएसपी रोहित सजवाण ने बताया कि डॉ. अखलाक को उमेश पाल हत्याकांड में साजिश का आरोपित बनाया गया है. आरोप है कि डॉ. अखलाक ने फरार आरोपितों को शरण दी थी और उन्हें रकम देकर फरारी में भी मदद कर रहा था. पुलिस आशंका जाहिर कर रही है कि अतीक का नामजद बेटा असद भी मेरठ में फरारी काट चुका है. यही कारण है कि कई बार अखलाक से इस मामले में पूछताछ की जा चुकी है.

ये भी पढ़ें-Umesh Pal Murder Case: बरेली से प्रयागराज लाया जाएगा माफिया अतीक का भाई अशरफ, बहनों ने जताई एनकाउंटर की आशंका

बता दें कि 24 फरवरी को उमेश पाल की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई थी. इस मामले में उमेश पाल की पत्नी ने साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद को मुख्य साजिशकर्ता का आरोप लगाते हुए अतीक सहित उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन और उसके बेटे व भाई के साथ ही कई गुर्गों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था. तभी से प्रयागराज पुलिस सहित एसटीएफ, क्राइम ब्रांच व अन्य राज्यों की पुलिस भी फरार गुर्गों की धरपकड़ के लिए तमाम संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

3 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

4 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

4 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

5 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

5 hours ago