मनोरंजन

Romantic Video: स्विमिंग पूल में गोविंदा के भांजे के साथ रोमांस करती रानी चटर्जी, ‘लालटेन जारा के’ गाने पर किया डांस

Vinay Anand and Rani Chatterjee Romantic Video: इस समय सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह भोजपुरी अभिनेता विनय आनंद के साथ नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि खुद विनय आनंद हैं. विनय आनंद ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत बॉलीवुड से की थी लेकिन सफलता नहीं मिलने के बाद अभिनेता ने भोजपुरी जगत का रुख किया. भोजपुरी सिनेमा में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में देने वाले विनय आनंद आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि विनय आनंद गोविंदा के भतीजे हैं. जी हां विनय आनंद कृष्णा अभिषेक के भाई हैं.

गोविंदा के भांजे संग रानी चटर्जी का रोमांटिक वीडियो

एक्टर ने स्विमिंग पूल से रानी चटर्जी के साथ रोमांटिक वीडियो शेयर कर इंटरनेट पर आग लगा दी है. वीडियो में विनय आनंद और रानी चटर्जी को नशे में धुत रात में एक-दूसरे का हाथ पकड़कर ठंडे पानी में रोमांस करते देखा जा सकता है. इस वीडियो को शेयर करते हुए विनय आनंद ने कैप्शन में लिखा- हमने रानी के साथ स्विमिंग पूल में आराम किया, रानी के साथ पानी में खूब मस्ती की. मेरी कोस्टार रानी के साथ कुछ यादगार पल.

ये भी पढ़ें- Bhojpuri Actress Akanksha Dubey: आकांक्षा दुबे की मां ने मांगा इंसाफ, बोलीं- इंसाफ नहीं मिला तो कर लूंगी आत्महत्या

भोजपुरी सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में और गाने की सौगात दी

रानी चटर्जी और विनय आनंद ने मिलकर भोजपुरी सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में और गाने की सौगात दी है. देखा गया कि उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री पर लाखों युवाओं का दिल हार गया. उनके कई गानों ने लाखों व्यूज बटोरकर दर्शकों का मनोरंजन किया है. विनय आनंद ने वीडियो शेयर करते हुए बैकग्राउंड में खेसारीलाल यादव और अक्षरा सिंह का गाना बजाया. वीडियो में चल रहे गाने का टाइटल है ‘लालटेन जरा के’.

Dimple Yadav

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

4 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

5 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

5 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

6 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

6 hours ago