देश

Umesh Pal Murder Case: माफिया अतीक अहमद के करीबी मोहम्मद मुस्लिम की अरबों की सम्पत्ति पर जल्द ही चल सकता है बुलडोजर, दर्ज हैं दर्जन भर से ज्यादा मामले

Umesh Pal Murder Case: बसपा के पूर्व विधायक विधायक राजू पाल की हत्या के अहम गवाह उमेश पाल की हत्या के मामले में माफिया अतीक अहमद के सबसे करीबी माने जाने वाले लखनऊ के बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम की अरबों की सम्पत्ति पर भी बुलडोजर चल सकता है. इसके लेकर शासन स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है. उस पर उमेश पाल हत्या के लिए अतीक के गुर्गों के लिए रुपयों का बंदोबस्त करने का आरोप लगा है. इसके साथ ही छानबीन में सामने आया है कि कुछ सालों में अरबों की प्रॉपर्टी खड़ी करने वाले मोहम्मद मुस्लिम की तमाम सम्पत्ति में अतीक अहमद की काली कमाई भी लगी है. मोहम्मद मुस्लिम प्रयागराज का हिस्ट्रीशीटर है.

पुलिस सूत्रों की मानें तो माफिया अतीक अहमद के करीबी रहे बिल्डर मो. मुस्लिम ने उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर प्रॉपर्टी का काम किया है. लखनऊ में भी उसने कई अपार्टमेंट और प्रॉपर्टी बनाई है. जानकारी सामने आई है कि चारबाग के पान दरीबा इलाके में शिव एंपायर रेजीडेंसी के बीस फ्लैट वाले इस अपार्टमेंट को मो. मुस्लिम ने बिल्डर एग्रीमेंट पर करीब दस साल पहले बनाया था. हालांकि यहां रहने वालों का कहना है कि वे लोग यह फ्लैट खरीद चुके हैं. बता दें कि माफिया अतीक के करीबी गुर्गे व बिल्डर मो. मुस्लिम को दो दिन पहले ही प्रयागराज पुलिस ने उठाया था.

प्रयागराज पुलिस की विशेष टीम उससे लगातार पूछताछ कर रही है. इसी पूछताछ में पुलिस ने उसकी संपत्ति का ब्योरा जुटाया है. मो. मुस्लिम मूलरूप से खुल्दाबाद के चकिया का रहने वाला है. अतीक के बेटे असद से उसकी बातचीत और रुपयों के लेने-देन का एक दिन पहले ही ऑडियो वायरल हुआ था. यही नहीं व्हाट्सएप चैटिंग भी सामने आई, जिसमें अतीक ने पांच करोड़ रुपये की मांग की थी, जो वह विधानसभा चुनाव में खर्च करने वाला था. पुलिस ने इन सभी बिंदुओं को लेकर पड़ताल तेज कर दी है.

दर्ज हैं 16 मुकदमे

सूत्रों की मानें तो मोहम्मद मुस्लिम के खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज हैं. उस पर गुंडा एक्ट, जालसाजी से लेकर हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी, सरकारी जमीन पर कब्जा करने और फर्जी दस्तावेज बनाने सहित कई मामलों में संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं. ये सभी केस प्रयागराज के खुल्दाबाद, करेली धूमनगंज और लखनऊ के वजीरगंज थाने में दर्ज हैं. मोहम्मद मुस्लिम के लखनऊ के डालीगंज इलाके में बने वली ब्रदर्स अपार्टमेंट पर बीते दिनों लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी (LDA) का बुलडोजर चला था. इसके अलावा मोहम्मद मुस्लिम पुलिस रिकॉर्ड में भू-माफिया के रूप में भी दर्ज है. खबर ये भी सामने आई है कि उत्तर प्रदेश पुलिस के को मो. मुस्लिम के लखनऊ के साथ ही कानपुर, प्रयागराज और बहराइच में करीब 20 बड़े प्रोजेक्ट की जानकारी मिली है. सूत्रों की मानें तो इसमें दिवंगत माफिया अतीक अहमद की काली कमाई भी लगी है. पुलिस ने उसके कई प्रोजेक्ट अतीक की बेनामी संपत्ति के तौर पर चिह्नित किया है.

अतीक के बेटे असद ने की थी पैसों की डिमांड

गौरतलब है कि मोहम्मद मुस्लिम से अतीक के बेटे असद ने पैसों की डिमांड की थी. इसको लेकर एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है. बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड मामले में 15 अप्रैल को फरार चल रहे असद को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था. तो वहीं अतीक और उसके भाई अशरफ की बदमाशों ने उस वक्त गोली मार कर हत्या कर दी थी, जब उसे मेडिकल के लिए प्रयागराज के एक अस्पताल में ले जाया जा रहा था. हत्या करने के बाद बदमाशों ने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था.

ये भी पढ़ें- Umesh Pal Murder Case: पांच लाख के इनामी बमबाज गुड्डू मुस्लिम के घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी, उमेश पाल हत्याकांड में फरार है अतीक का गुर्गा

मोहम्मद मुस्लिम के पैसों ने दिए थे हत्या के लिए पैसे

पुलिस छानबीन में अतीक और उसके बेटे असद का ऑडियो टेप सामने आने के बाद खुलासा हुआ है कि साबरमती जेल से भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल करके अतीक अहमद अपना सिंडिकेट चला रहा था. कुछ दिन पहले ही अतीक अहमद ने मोहम्मद मुस्लिम नाम के बिल्डर को धमकी दी थी और 5 करोड़ मांगे थे. इसके बाद बिल्डर ने अतीक के बेटे असद को 80 लाख रुपये दिए थे. जानकारी सामने आ रही है कि इन्हीं पैसों का ही इस्तेमाल कर उमेश पाल हत्याकांड की साजिश रची गई थी. वहीं ये भी खबर सामने आई है कि बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम को अतीक ने धमकी भरा मैसेज भी लिखा था. फिलहाल पूरे मामले में यूपी पुलिस छानबीन में जुटी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

13 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

25 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

37 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

53 minutes ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

54 minutes ago